फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,SDM,strike,demand,co

पानी की टंकी के स्थान को लेकर ग्रामीणों ने जताई आपत्ति, परिवर्तन की मांग

Thu, 09 Dec 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
village,SDM,strike,demand,co
उरई। नमामि गंगे योजना के अंतर्गत सदर तहसील क्षेत्र के अजनारी गांव के बाशिंदों ने पानी की टंकी के निर्माण स्थल को लेकर आपत्ति जताई है। ग्रामीणों ने टंकी का स्थान बदलने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

अजनारी के प्रधान प्रतिनिधि राकेश कुशवाहा के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट को दिए गए ज्ञापन में बताया कि नमामि गंगे योजना के तहत हर घर नल, हर घर में जल की सुविधा योजना के तहत गांव में पानी की टंकी प्रस्तावित है। जिस स्थान पर पानी की टंकी प्रस्तावित है वहां कब्रिस्तान है। पाइप लाइन डालने के दौरान कब्रिस्तान अस्तव्यस्त हो सकता है। जिससे तनाव की स्थिति हो सकती है। लिहाजा टंकी का निर्माण स्थल बदलने की मांग की गई है। विधायक ने भी स्थान बदलने के लिए संस्तुति कर दी है। फिर भी कार्यदाई संस्था नहीं मान रही है। ग्रामीणों ने टंकी का निर्माण दूसरे स्थान पर करने की मांग की। इस दौरान मुबीन, जहीर, ताज खान, सईद, गफ्फार, मुजीब, हकीम, निसार, लाल खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------------
ठेका कर्मचारियों को नियमित करने की मांग
उरई। सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने मुख्यमंत्री को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। पार्टी की बुंदेलखंड अध्यक्ष विनीता वाल्मीकि के नेतृत्व में ज्ञापन में बताया कि सफाई कर्मचारियों और अन्य विभागों में काम करने वाले ठेका कर्मचारियों को नियमित किया जाए। क्रांतिकारी मातादीन वाल्मीकि की जयंती पर उनके नाम पर सरकारी अवकाश घोषित किया जाए। इस दौरान अरुण, रमाकांत, हिमांशु, सोनू, रीतेश आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed