फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,SDM,covid 19,kalpi

वैक्सीन लगवाने के बाद दूसरों को प्रेरित करें

Thu, 20 May 2021 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
village,SDM,covid 19,kalpi
आटा। एसडीएम कालपी कौशल कुमार गुरुवार को ग्राम संदी स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र पहुंचे। वहां पर चल रहे वैक्सीनेशन केंद्र का निरीक्षण किया। साथ ही तैनात चिकित्सक से टीकाकरण के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से भी बातचीत की। मास्क पहनने और सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया। कहा कि जो लोग वैक्सीन लगवा चुके हैं, वे अपने आसपास के लोगों को प्रेरित करें। ताकि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। तभी हम इस वैश्विक बीमारी से जीत पाएंगे। वहीं दूसरी ओर ब्लॉक डकोर की ग्राम पंचायत अटरिया में नवनिर्वाचित प्रधान दीपू ने कोरोना महामारी को देखते हुए गांव की गलियों की सफाई कराकर सैनिटाइजेशन का काम शुरू कराया। गलियों व घरों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया। उन्होंने ग्रामीणों से कहा बेवजह घरों से बाहर न निकले। यदि घर से निकले तो मास्क अवश्य पहन कर निकले। (संवाद)
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed