{"_id":"6262f509cca1cf23ef0e8ba3","slug":"village-school-police-fir-woman-orai-news-knp692721265","type":"story","status":"publish","title_hn":"तांत्रिक समेत कई संदिग्ध हिरासत में, आज पुलिस कर सकती है खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तांत्रिक समेत कई संदिग्ध हिरासत में, आज पुलिस कर सकती है खुलासा
विज्ञापन
आटा। आटा थाना क्षेत्र के परासन गांव में कदौरा की महिला की हत्या कर शव फेंकने के मामले में एसओजी ने एक तांत्रिक समेत करीब पांच लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जड़ तक पहुंच चुकी है। एसपी शनिवार को खुलासा कर सकते हैं।
थाना आटा क्षेत्र के गांव परासन में एक विवाहिता का अर्धनग्न शव मिला था। जानकारी पर पुलिस में हड़कंप मच गया था। शव के पास श्रृंगार का सामान और थोड़ी दूरी पर एक पोटली में महिला की साड़ी व पास में ही चप्पलेें मिली थीं। पुलिस को छानबीन में महिला कदौरा थाना क्षेत्र की निवासी होने की बात पता चली। इस पर उसके परिजनों से पूछताछ की गई। परिजनों के अनुसार वह मंगलवार को कस्बे के एक मंदिर में जाने की बात कहकर निकली थी। उसके बाद वह नहीं लौटी। शव के पास श्रृंगार का सारा सामान मिलने से पुलिस को तंत्र विद्या का शक हुआ था। जिसके बाद पूछताछ के आधार पर मिली जानकारी के अनुसार एसओजी ने पास के ही एक गांव से तांत्रिक समेत कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही थी। सूत्रों के अनुसार पुलिस हत्याकांड की जड़ तक पहुंच चुकी है। एसपी रवि कुमार का कहना है कि जांच चल रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
--------