फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,police,palika,rupees,co

नगर पालिका ईओ ने चार लोगों पर सरकारी जमीन बेचने की रिपोर्ट दर्ज कराई

Sun, 22 May 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
village,police,palika,rupees,co
उरई। शहर में नगर पालिका की सरकारी जमीन को कुछ लोगों ने धोखाधड़ी कर फर्जी कागज तैयार कर बेच दी। इस मामले में नगर पालिका ईओ ने चार लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने इन चारों पर धोखाधड़ी, लोक संपत्ति निवारण एक्ट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

नगर पालिका उरई के अधिशासी अधिकारी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि कालपी रोड बाईपास बघौरा में नगर पालिका की जमीन है, जिसे संजय, राजीव, विनय और शुभम श्रीवास्तव सभी निवासी मोहल्ला कृष्णा नगर उरई ने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर लोगों को बेच दी। उक्त भूमि पर जिलाधिकारी उरई के यहां वाद दायर कराया गया था। 30 मई 2018 को न्यायालय ने उक्त भूमि के क्रय विक्रय व निर्माण पर पूर्णता रोक लगा दी थी। इसके बावजूद इन लोगों ने सरकारी संपत्ति को धोखाधड़ी कर बेच दिया। इसमें मीना विजय नगर उरई, प्रेरणा निवासी बापूशाह जालौन, अनूपा सिंह निवासी नया पटेल नगर उरई सहित कई लोगों को जमीन की रजिस्ट्री कर दी। उपजिलाधिकारी न्यायालय ने बघौरा मौजा के संपूर्ण रकबे को सरकारी संपत्ति नगर पालिका की संपत्ति घोषित किया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed