{"_id":"615f3cac8ebc3e62985f6cd1","slug":"village-police-palika-bomb-blast-arrest-orai-news-knp6569424123","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने छापेमारी कर अवैध बारुद सामग्री बरामद की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने छापेमारी कर अवैध बारुद सामग्री बरामद की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन। दशहरा व दीपावली पर नगर में अवैध बारूद के भंडारण को लेकर कोतवाली पुलिस ने कस्बे के एक मकान में छापा मार कर लगभग 30 किग्रा विस्फोटक सामग्री बरामद की। इसके अलावा बड़ी मात्रा में फुलझड़ी व पटाखा आदि बरामद किए। छापे की भनक लगते ही आरोपी फरार हो गया।
गुरुवार को कोतवाल सुनील कुमार सिंह को सूचना मिली कि नगर के मोहल्ला नारोभास्करं स्थित एक मकान में अवैध रूप से बारूद बनाई जा रही है। सूचना मिलते ही उन्होंने एसआई उदयवीर सिंह को पुलिस फ ोर्स के साथ मौके पर भेजा। तो मोहल्ले के ही निसार के मकान में बारूद के निर्माण के लिए अवैध रूप से रखा 15.400 किग्रा विस्फ ोटक,15.750 किग्रा मौरंग मिक्स बुरादा, 55 पैकेट फुलझड़ी एवं कई पटाखे बरामद किए। पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही मकान मालिक मौके से भाग निकला। पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। सीओ विजय आनंद ने बताया कि बारूद का अवैध भंडारण व निर्माण रोकने के लिए आगे भी ऐसी कई कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी आतिशबाजी विक्रेता बिना लाइसेंस के आतिशबाजी की बिक्री न करें और न ही अवैध रूप से बारूद का निर्माण किया जाएं।
-------------------
फोटो-21 एडीएम सुनील कुमार को शाल ओढ़ाकर सम्मानित करते पालिकाध्यक्ष। संवाद
एडीएम को सम्मानित कर दी गई विदाई
जालौन। पदोन्नति व स्थानांतरण नौकरी की प्रक्रिया है। इस प्रक्रिया से सभी को गुजरना होता है। सिटी मजिस्ट्रेट की कुशल कार्यप्रणाली व सरल स्वभाव ने लोगों के बीच जो छाप छोड़ी है वह अविस्मरणीय है। यह बात महंत लालजी दास मंदिर में आयोजित एडीएम के पद पर प्रोन्नत सुनील कुमार शुक्ला के विदाई कार्यक्रम में भगवती प्रसाद मिश्रा ने कही। पालिका अध्यक्ष गिरीश गुप्ता ने सिटी मजिस्ट्रेट को जालौन एसडीएम के रूप में कुशल प्रशासन की तारीफ भी की। वाचस्पति मिश्रा ने उन्हें एक अच्छा व मृदुभाषी प्रशासक बताया। इस मौके पर सतीश सेंगर, केसी पाटकार, सौरभ, श्यामजी, रामजी आदि मौजूद रहें। (संवाद)