फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,police,CDO,mla,ado

मंत्री ने किया गांव का निरीक्षण, पांच पर गिरी गाज

Sun, 12 Jun 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
village,police,CDO,mla,ado
गिरधान में मंत्री नंद गोपाल नंदी निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों का अवलोकन कर रहे थे अंधेरा होने के - फोटो : ORAI
उरई। औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने रविवार को निरीक्षण के लिए निर्धारित गांव को अंतिम समय में बदल दिया। इसके बाद वह अचानक निरीक्षण करने गिरथान गांव पहुंच गए। इससे अधिकारियों में खलबली मच गई। जिला प्रशासन की सभी तैयारी धरी रह गई। निरीक्षण में कई खामियां सामने आने पर उन्होंने पंचायत सचिव, सफाई कर्मी और पंचायत मित्र को निलंबित कर दिया। एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि और डीपीआरओ चेतावनी जारी की।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री ने एसडीएम कालपी, लीड बैंक अधिकारी और बिजली विभाग सहित कई अधिकारियों की क्लास ली। इसके बाद निरीक्षण के लिए जिला प्रशासन ने उरई का ही एक गांव निर्धारित किया था। पर अचानक निर्धारित गांव में निरीक्षण निरस्त कर मंत्री ग्राम पंचायत गिरथान पहुंच गए। गांव पहुंचकर उन्होंने पंचायत भवन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कान्हा गौशाला, गेहूं क्रय केंद्र, एकीकृत कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान गांव में बना सामुदायिक शौचालय दुरुस्त मिला। सड़कें खराब और सफाई व्यवस्था भी काफी खराब मिली।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने जनसुविधा केंद्र के संचालन को परखा। ग्राम सहायिका दीक्षा यादव से जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी की। मंत्री ने सफाई कर्मियों की उपस्थिति में भी लापरवाही पकड़ी। कई तिथियों में उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर नहीं थे। गांव के लोगों से पूछने पर सफाई कर्मी मिथलेषी और पंचायत मित्र अनंतराम गुप्ता के उपस्थित रहने की पुष्टि नहीं हुई। इस पर कैबिनेट मंत्री ने पंचायत सचिव मोहित, सफाई कर्मी मिथलेषी, पंचायत मित्र अनंतराम गुप्ता को निलंबित करने के निर्देश दिए। एडीओ पंचायत बलबीर सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि और डीपीआरओ अवधेश सिंह को चेतावनी जारी करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया, वहां गौशाला में उन्हें सरसों का भूसा मिला। इस पर वे नाराज हो गए। कमियां मिलने पर तहसीलदार सदर भूपेंद्र सिंह को भी फटकार लगाई। मंत्री ने निरीक्षण में पाया कि 50 फाइलें 45 दिन से अधिक समय से लंबित हैं। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत पर चौकी इंचार्ज ईटों योगेंद्र शर्मा को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने गरोली गांव में अनुसूचित विनोद कुमार अहिरवार के घर, राज्य मंत्री लोक निर्माण बृजेश सिंह और स्थानीय विधायकों के साथ भोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed