फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,marriage,police,FIR,woman

संदिग्धहालात में खूंटी से लटका मिला वृद्व महिला का शव

Fri, 22 Oct 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
village,marriage,police,FIR,woman
घर के बाहर बैठी महिलाएं। - फोटो : ORAI
उरई/मुहम्मदाबाद (जालौन)। वृद्धा का शव संदिग्ध हालात में खूंटी से लटका मिला। परिजन जब घर पहुंचे तो शव देख उनके होश उड़ गए। महिला की बहू भी घर से नदारद थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। बेटे ने पत्नी व उसके मायके वालों पर मां की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। डकोर पुलिस का कहना है कि फिलहाल तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

डकोर कस्बे में रहने वाले विशन पाल की पत्नी रामरति (55) का शव संदिग्ध हालात में रस्सी से लटका मिला। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पति व बेटे को दी। मौके पर पहुंचे पति और बेटे ने थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। रामरति के बेटे रामहेत ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले पत्नी सरोज से माता-पिता को खाना न देने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद वह उरई चला गया और पिता जानवरों को चराने खेत पर चले गए। आरोप है कि पत्नी ने मायके खिरिया हमीरपुर से दो भाइयों को बुलाकर मां के साथ मारपीट की और गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को खूंटी से लटका दिया। इसके बाद पत्नी भाइयों के साथ जेवर और नगदी लेकर फरार हो गई है। पत्नी सरोज के साथ उसका डेढ़ साल का बेटा भी है। रामहेत के मुताबिक उसकी शादी 2016 में हुई थी। शादी के बाद से सास और बहू में बनती भी नहीं थी। रामरति के तीन बेटी कमला, चंदा, किरन व एकलौता बेटा रामहेत है। पति खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता है। वहीं डकोर थानाध्यक्ष अशोक वर्मा का कहना है कि फिलहाल परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। इसलिए आरोप प्रत्यारोप के विषय में कुछ नहीं कहा जा सकता है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed