{"_id":"62604551ec1af325b94470ab","slug":"village-light-je-black-loader-orai-news-knp692325372","type":"story","status":"publish","title_hn":"अघोषित कटौती से ग्रामीण क्षेत्रों में हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अघोषित कटौती से ग्रामीण क्षेत्रों में हाहाकार
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद/सिरसाकलार। गर्मियों में जिले का डेढ़ गुना लोड बढ़ने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित कटौती बढ़ा दी गई है। इससे गांवों में बिजली के लिए हाहाकार मचा हुआ है। अधिक परेशानी बीमार लोगों और छात्र-छात्राओं को हो रही हैं।
कुसमिलिया फीडर से डकोर ब्लाक के गुढ़ा, सिमरिया, मुहम्मदाबाद, जैसारी, ऐरी रामपुरा, बंधौली आदि गांवों में मंगलवार की सुबह से बुधवार की सुबह तक 24 घंटे में सिर्फ 16 घंटे ही आपूर्ति दी गई। रात में बिजली न मिलने से लोग परेशान रहे। अघोषित कटौती को लेकर लोगों में आक्रोश है। उधर, सिरसाकलार क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से यही स्थिति है। अघोषित कटौती से क्षेत्र के लोग परेशान हैं। जखा, गिगौरा, लहार, छानी, जहटौली के लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। जेई आलोक कुमार खरे का कहना है कि बिजली की कटौती नहीं जा रही है। ओवर लोड होने से क्रम से हर फीडर से रोस्टिंग बिजली कटती है। जल्द सुधार होने की उम्मीद है
---------------
फोटो 22:::राघवेंद्र।
जटहौली निवासी राघवेंद्र का कहना है कि रात में बिजली कटौती से सबसे ज्यादा परेशान हैं। नींद पूरी न हो पाने और गर्मी अधिक होने की वजह से बीमार होने लगे हैं। कई बार शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं।
विज्ञापन
-----------
फोटो 23:::ब्रजमोहन।
सिरसाकलार के ब्रजमोहन यादव का कहना है कि बोर्ड की परीक्षाएं चल रही थीं। अघोषित बिजली कटौती की वजह से पढ़ाई करना मुश्किल हो गया। बिजली व्यवस्था दुरुस्त न होने से परेशानी हो रही है।
------------
250 केवीए का ट्रांसफार्मर नहीं हो सका शुरू
कालपी। विद्युत विभाग की ओर से 250 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर मोहल्ला गणेशगंज में स्थापित किया गया। अभी तक काम पूरा न होने की वजह से ट्रांसफार्मर से आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। इसे लेकर मोहल्लेवासियों में रोष है। मोहल्ले के लोगो ने बिजली विभाग से ट्रांसफार्मर चालू कराने की मांग की है।
नगर के रामगंज, गणेशगंज आदि मोहल्लों की विद्युत सप्लाई का लोड कम हो सके। बिजली की आपूर्ति सुचारु रूप से चालू रहे इसके लिए मोहल्ला गणेशगंज में ट्रांसफार्मर लगाया गया था पर यह अभी तक चालू नहीं हो सका है। मोहल्ले के सुधीर मिश्रा, कन्हैया दुबे, राजन सिंह चौहान आदि ने बताया कि इस विद्युत ट्रांसफार्मर में अर्थिंग का काम पूरा न होने से अभी तक इससे आपूर्ति शुरू नहीं की गई है।