फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,hospital,CHC,DM,doctor

सीएचसी में ऑपरेशन, बच्ची का जन्म

Fri, 04 Mar 2022 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
village,hospital,CHC,DM,doctor
बच्ची के साथ मां नेहा वर्मा। - फोटो : ORAI
फोटो-27-बच्ची के साथ मां नेहा वर्मा।
विज्ञापन

सीएचसी में ऑपरेशन, बच्ची का जन्म
सीएचसी जालौन में हुई पहली बार सीजेरियन डिलीवरी
संवाद न्यूज एजेंसी
जालौन। नगर में स्थित सीएचसी में पहली बार ऑपरेशन से प्रसव कराया गया। बच्ची की किलकारी सुनकर मां के आंसू छलके। तो डॉक्टरों की टीम इस सफलता खुश नजर आई।
सीएचसी में अभी तक नार्मल प्रसव की सुविधा थी। लगभग एक माह पहले बिल्हौर से स्थानांतरित होकर आई महिला सर्जन डॉक्टर गरिमा सिंह के आने के साथ ही सीएचसी में सीजेरियन सुविधा भी शुरू हो चुकी है। शुक्रवार को अस्पताल में पहली बार सर्जरी के माध्यम से प्रसव हुआ। जिसमें बच्ची को जन्म दिलाया गया। नगर के मोहल्ला खंडेराव निवासी नेहा वर्मा (28) की डिलीवरी होनी थी। नार्मल डिलीवरी में बाधा थी। इसके बाद डॉ. गरिमा सिंह ने ऑपरेशन से डिलीवरी कराने का निर्णय लिया। इसके लिए सभी तैयारी की गई। शुक्रवार की दोपहर नेहा को भर्ती कर डॉ. गरिमा सिंह के नेतृत्व में डॉ. संजीव प्रभाकर, डॉ. रामकरन सिंह, डॉ. योगेश आर्या, रेनू चौहान, अवधेश राजपूत, छवि व नरेंद्र कुमार की टीम ने ऑपरेशन शुरू किया और 3.35 बजे बच्ची को जन्म दिलाया गया।

सीएचसी प्रभारी डॉ. कपिलदेव गुप्ता ने पूरी टीम को बधाई दी। सीजेरियन सुविधा शुरू होने पर बच्ची के पिता निखिल कुमार ने बताया कि यह एक बेहतर प्रयास है। पहले लोगों को प्राइवेट चिकित्सकों के पास ऑपरेशन करवाना पड़ता था। जिसमें काफी रुपये खर्च होते थे। सरकारी अस्पताल में सुविधा शुरू होने से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed