{"_id":"627ff83d9aa5570eca08eb3b","slug":"village-home-police-mobile-orai-news-knp6968081139","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुसमिलिया गांव में लाखों जेवरात-नगदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुसमिलिया गांव में लाखों जेवरात-नगदी चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद। डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम कुसमिलिया में चोरी की बड़ी घटना हो गई। डकोर थाना पुलिस को दी तहरीर में गृहस्वामी योगेंद्र ने बताया कि 13 मई को गोरन गांव में एक त्रयोदशी में शामिल होने रिश्तेदार के घर गए थे। शुक्रवार की देर रात लगभग 11 बजे वापस आए तो मोबाइल फोन चार्जिंग पर लगाकर सभी सो गए। सुबह जब नींद खुली तो सामान अस्तव्यस्त मिला, अलमारी भी खुली हुई थी। 14 हजार नकदी समेत सोने की चार चूड़ी, एक सोने की जंजीर समेत करीब डेढ़ लाख का सामान चोरी हो गया। अलमारी के अंदर के लॉकर टूटे हुए हैं और कमरे में चार्जिंग में लगा मोबाइल फोन भी ले गए। इंस्पेक्टर समीर कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
-------------------
लूट की झूठी सूचना पर कार्रवाई
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नैनपुरा निवासी सराफा व्यापारी कुलदीप सोनी ने पुलिस को सूचना दी थी कि वह बाजार से वसूली करके घर वापस लौट रहा था। तभी मार्डी से नैनपुरा के रास्ते में गांव के नरेंद्र कुमार ने अपने साथी के साथ मिलकर कार के आगे बाइक खड़ी कर रोक ली। इसके बाद और मारपीट कर उनके 20 हजार रुपये नकद और सोने की जंजीर लूट ली। पड़ताल में सूचना झूठी पाई गई। पुलिस ने लूट की झूठी सूचना देने के आरोप में कुलदीप सोनी और झगड़ा करने के आरोप में नरेंद्र कुमार उर्फ अरविंद निवासीगण नैनपुरा के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
-----------------
फोटो-17-थाना समाधान दिवस में शिकायतें सुनते एएसपी व सीओ। संवाद
पीड़ितों से करें अच्छा व्यवस्था
जालौन। एएसपी असीम चौधरी ने जालौन कोतवाली में थाना दिवस पर शिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को समझाया कि जब वे पीड़ित से अच्छा व्यवहार करेंगे तभी वे अपनी समस्या पुलिस से बेझिझक बता पाएंगे। समाधान दिवस के दौरान 3 शिकायतें आईं। इस मौके पर सीओ संतोष कुमार, कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र सिंह, लेखपाल शिवराज सिंह निरंजन, अरविंद यादव, लवी गुप्ता, पूजा, इंद्रपाल, पुष्पेंद्र, मनोज श्रीवास्तव, रोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-------------
फालोअप
10 लाख की चोरी मामले में पुलिस खाली हाथ
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुठौंदा बुजुर्ग निवासी शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त देव प्रकाश सिंह सेंगर अपने पुत्र शक्ति प्रताप सिंह के साथ बीती पांच मई को स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा में आए थे। जहां उन्होंने शाखा में 10 लाख रुपये निकाले थे। रुपये निकालने के बाद उन्होंने बैग में रखकर अपन बगल में रख लिया। साथ ही दो हजार रुपये और निकालने के लिए वह काउंटर पर विड्रॉल फार्म भरने लगे। तभी एक युवक उनका बैग चोरी कर भाग निकला था। इस बाबत कोतवाल शैलेंद्र सिंह ने बताया कि युवक की पहचान की जा रही है।
--------