फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,home,police,FIR,light

सूने पड़े दो घरों से चोरो ने लाखों के जेवर नगदी उड़ाए

Wed, 10 Nov 2021 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
village,home,police,FIR,light
जालौन क्षेत्र मे चोरों द्वारा फैलाया गया सामान - फोटो : ORAI
जालौन। सूने पड़े दो घरों में छत के रास्ते घुसे चोरों ने कमरे में रखी अलमारी तोड़कर उसमें रखे लाखों रुपये के जेवर व नगदी चोरी कर लिए। पड़ोसियों ने घर में लाइट जलती देख इसकी जानकारी गृहस्वामी को दी। इसके बाद घर पहुंचे गृहस्वामी ने चोरी की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सिहारी दाउदपुर निवासी नरेंद्र कुमार व उसके भाई वीर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह दोनों सूरत गुजरात में रहकर पानीपुरी का धंधा करते है। जबकि पिता रामबहादुर गांव में ही स्थित मकान में रहते है। नवरात्रि में वह लोग गांव आए थे। इसके बाद घरों में ताला लगाकर वापस सूरत चले गए थे। तभी किसी रात चोरों ने छत के रास्ते घर में घुसकर अलमारी के ताले तोड़कर नरेंद्र के घर से सोने की झुमकी, मनचली, चार अगूंठी, जंजीर, पायल व बक्से में रखे 40 हजार रुपये चोरी कर लिए। इसके बाद चोरों ने वीर सिंह के घर में घुसकर सोने का हार, चूड़ी, बैंदी, मंगलसूत्र, हाफपेटी पायल और 50 हजार रुपये चोरी कर लिए। चोर घर की लाइट जलती हुई छोड़ गए। आसपास के लोगों ने जब घर की लाइट जलती देखी तो गृृहस्वामियों को सूचना दी। घर पहुंचे गृहस्वामियों को चोरी हो जाने का पता चला। तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सीओ विजय आनंद का कहना है कि चोरी की घटना की जानकारी मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है। वहीं परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर में 18 लाख रुपये की चोरी का होना बताया है।
विज्ञापन

-----------
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
उरई। शहर कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म, मारपीट में वांछित चल रहे दिनेश दोहरे निवासी गुरु का इटौरा थाना आटा हाल पता पटेल नगर कालपी रोड उरई को बुधवार की सुबह शहर के कालपी बस स्टैंड से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
अधेड़ लापता
सिरसाकलार। थानाक्षेत्र के जगतपुर गांव निवासी कृष्ण अवतार ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उनके 46 वर्षीय पिता नरेंद्र सिंह बीती 14 मई से वैक्सीन लगवाने की बात कहकर घर से निकले थे। तब से पता नहीं है। पुलिस ने तहरीर लेकर तलाश शुरुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed