फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,former,temple,boy,cake

किसी ने देवस्थान पर मत्था टेका तो किसी ने पिकनिक पर जाकर सेलीब्रेट किया

Sun, 02 Jan 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
village,former,temple,boy,cake
नए साल का जश्न मनाती महिलाएं। - फोटो : ORAI
उरई/कोंच। वर्ष 2022 का पहला दिन खुशियां मनाने में हर उम्र के लोगों में उत्साह दिखा। किसी ने देवस्थान पर मत्था टेका तो कोई पिकनिक मनाने गया। हर वर्ग ने अपनी पसंद के हिसाब से नये वर्ष के आगाज को सेलीब्रेट कर एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

सुबह से ही बच्चे, बूढ़े व महिलाएं बड़ी संख्या में सुप्रसिद्ध बड़ी माता, मां काली, पंचमुखी, केला देवी आदि मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की। मत्था टेकने के बाद घर परिवार की खुशहाली की कामना की। इसके बाद लजीज व्यंजनों का पार्टी कर आनंद उठाया। युवतियों ने भी अपनी सहेलियों को नये वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए पिकनिक मनाई। नवयुवक भी घरों से निकलकर खेतों-बगीचों में पार्टी मनाते हुए नजर आए। सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के चलते हालांकि ग्रीटिंग कार्ड नजर नहीं आए लेकिन सोशल साइट्स के विभिन्न प्लेटफार्मों पर लोगों ने मित्रों, रिश्तेदारों, सहयोगियों, शुभचिंतकों को नए वर्ष पर शुभकामना संदेश भेजे। उधर, ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर धार्मिक अनुष्ठान कर भंडारा वितरण किया गया। ग्राम देवगांव स्थित परमहंस बद्रीदास महाराज के आश्रम में महाराज का जन्मोत्सव भव्य तरीके से मनाया गया। मौजूद भक्तों ने महाराज के दर्शन कर पूजा अर्चना की और केक काटी। इस दौरान आत्मप्रकाश भदौरिया, राजकिशोर कुशवाहा आदि भक्तगण मौजूद रहे। नईबस्ती स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पर नित्य दर्शनार्थी महिला मंडल द्वारा सुंदरकांड पाठ कराया गया और प्रसाद वितरण हुआ।
विज्ञापन

---------
फोटो-27-सांस्कृतिक कार्यक्रम की विजेता प्रतिभागी व अतिथि।
गीत, नाटकों से सबका मनमोहा
उरई। कौशल विकास योजना सेंटर की ओर से मानव विकास समाजसेवी संस्था के कार्यालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने बुंदेली गीत, लोक नृत्य, राजस्थानी गीत व नृत्य प्रस्तुत कर सबका मनमोह लिया। इसके पहले सेंटर के निदेशक धर्मेंद्र सिंह चौहान, संस्था के संस्थापक विवेक गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके अलावा दहेज को लेकर लघु नाटिका का मंचन कर समाज को संदेश दिया गया। इस दौरान अंकुर सिंह, महेंद्र सिंह, जुगराज सिंह, रामबाबू निरंजन आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed