फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,former,SP,police,FIR

किसान ने फांसी लगाई, मौत

Mon, 21 Feb 2022 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
village,former,SP,police,FIR
उरई। माधौगढ़ इलाके में किसान ने घर के एक कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के वक्त किसान घर में अकेला था। किसान के खुदकुशी करने की वजह परिजन नहीं बता सके हैं। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मिझौना गांव निवासी लाखन (40) खेतीबाड़ी करते थे। शनिवार को पत्नी अनीता बच्चों के साथ मटर की फलियां तोड़ने खेत पर गईं थी। इसी दौरान घर में खुद को अकेला पाकर लाखन ने कमरा बंद करके फांसी लगा ली। देर शाम परिवार खेत से घर लौटा, तो कमरे का दरवाजा बंद था। परिजनों के आवाज देने पर लाखन ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद परिजनों ने किसी तरह दरवाजा खोला गया, तो भीतर लाखन फंदे से लटकता मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लाखन के तीन बेटियां व एक बेटा है, जिनमें एक बेटी की शादी हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि लाखन के खुदकुशी करने की वजह का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed