{"_id":"6188165dac5d3203c66f7578","slug":"village-former-sdm-dm-collage-orai-news-knp66262477","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने किया बूथों का निरीक्षण, दो कर्मचारी मिले गैर हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने किया बूथों का निरीक्षण, दो कर्मचारी मिले गैर हाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में रविवार को विशेष बूथ दिवस का आयोजन किया गया। जिसके तहत बीएलओ अपने अपने बूथों पर रहे और वोटर बढ़ाने, घटाने तथा अन्य प्रकार के दुरुस्तीकरण के काम किए। इस दौरान अधिकारियों ने बूथों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। इसमें अनुपस्थित कर्मचारियों पर कार्रवाई का निर्देश दिया।
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जारी मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत रविवार को माधौगढ़ विधानसभा आंशिक के अंतर्गत कुल 236 व उरई विधानसभा आंशिक के अंतर्गत कुल 55 मतदेय स्थलों पर लोग पहुंचे। पहले बूथ दिवस पर सुबह 10 से लेकर शाम 5 बजे तक मतदाता सूची में अपना नाम बढ़वाने, पता दुरुस्त कराने, फोटो बदलवाने व अन्य त्रुटियों के सुधार हेतु अलग अलग फॉर्म भरकर बीएलओ के समक्ष जमा किए। एसडीएम रामकुमार ने ग्राम पडऱी, भदारी, पनयारा के बूथों के अलावा नगर के सेठ विंद्रावन इंटर कॉलेज बूथ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पनयारा के बूथ पर अपनी ड्यूटी से पदाविहित अधिकारी प्रधानाध्यापिका माधवी सोनी व सेठ विंद्रावन इंटर कॉलेज के बूथ पर बीएलओ लाखन सिंह अनुपस्थित मिले। एसडीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए उक्त दोनों पर कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि प्रथम विशेष बूथ दिवस के बाद अब आगामी 13, 21 व 27 नवंबर को बूथों पर विशेष बूथ दिवस आयोजित किया जाएगा।