फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,former,sammelan,kavi,lucknow cricket kanpur auraiya won

इतिहास लिखा जाता है खून भरी तलवारों से

Sat, 02 Oct 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
village,former,sammelan,kavi,lucknow cricket kanpur auraiya  won
कवि अजय को प्रतीक चिह्न देते सदर विधायक व आशीष - फोटो : ORAI
उरई। कवि समाज का दर्पण होता है। हमें कवियों से प्रेरणा मिलती है। यह बात शुक्रवार को तुलसी साहित्य संस्था द्वारा स्वर्गीय डॉक्टर रवि अग्रवाल की स्मृति में आयोजित कवि सम्मेलन में मुख्य अतिथि सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने कही। भाजपा नेता आशीष मिश्रा ने कहा कि कवि सम्मेलनों को नगर के अलावा ग्रामीण अंचलों में भी आयोजित करने की आवश्यकता है। सभी कवियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

सम्मेलन में औरैया से आए खोज के कवि अजय शुक्ला अंजाम ने कहा युद्ध नहीं जीते जाते इन जज्बाती नारों से, यह इतिहास लिखा जाता है खून भरी तलवारों से सुनाकर दर्शकों में जोश भरा। हास्य कवि सुनील त्रिपाठी निराला चरखारी से आए प्रदीप दहिया ने हास्य व्यंग की कथाओं को सुनाकर श्रोताओं को खूब हंसाया। आगरा से आई कवियत्री मीना शर्मा ने जन गण मन सदा बनी रहे गाकर श्रोताओं की खूब तालियां बटोरी. लखनऊ से आई कवियत्री प्रियंका राय ने भारत की नारी में भारत की नारी हूं के साथ अन्य देश भक्ति के गीत गाकर माहौल को देश भक्ति में बना दिया। संस्था के अध्यक्ष प्रभात तिवारी, उपाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष भूपेश बाथम महामंत्री राजेश, रामकृष्ण सैनी मंत्री विवेक गुप्ता, महेंद्र भाटिया, सपना तिवारी, संध्या देवरिया, मंजू तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed