मुहम्मदाबाद। क्षेत्र के मुहम्मदाबाद से बंधौली मार्ग पर सड़क निर्माण का भूमि पूजन का शुभारंभ पूर्व राज्यसभा सांसद गंगाचरण राजपूत व सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने किया। विधायक ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास की बात के साथ गड्डा मुक्त प्रदेश बनाने के वादे को पूरा कर रही हैं। जिसके तहत गुढ़ा-बंधौली मार्ग को 36.36 करोड़ रुपये की लागत से बनाने जा रही हैं।
बता दें कि पिछले काफी समय से ग्रामीणों की मांग थी कि गुढ़ा-बंधौली मार्ग पर सड़क निर्माण किया जाए। इसके लिए ग्रामीणों ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से भी गुहार की थी। पिछले चुनाव में मतदान का भी बहिष्कार किया था। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। इस दौरान एई अरशद खान ने बताया कि करीब साढ़े बारह किलोमीटर लंबी इस सीसी सड़क का निर्माण कार्य अगले साल अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान अवर अभियंता अमरनाथ, अजय, पुनीत, हर्षित, दीपांकर के साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष किशोरीलाल, मनोज कुमार, मंगल राजपूत, रघुवीर आदि मौजूद रहे।