फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,former,police,SDM,crops

अन्ना मवेशियों ने 10 बीघा गेहूं की फसल रौंदी

Sat, 26 Mar 2022 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
village,former,police,SDM,crops
कदौरा। क्षेत्र के ग्राम मरगांया में शुक्रवार की दोपहर बड़ी संख्या में मवेशी खेतों में प्रवेश कर गए। मवेशियों ने खेत में गेहूं की फसल चर ली और इसके बाद रौंद डाली। किसानों ने मवेशियों को किसी प्रकार बाहर निकाला।
विज्ञापन

गांव के राजू सेंगर, भान सिंह, सचिन मरगांया, लक्ष्मण सिंह, राजेन्द्र सिंह नाका ने बताया कि उनके खेत मरगांया व नाका मौजे में हैं। शुक्रवार की सुबह बड़ी संख्या में मवेशी घुस गए और फसल चरने लगे। जब तक सूचना पर वह लोग पहुंचे तब तक मवेशियों ने 10 बीघा में खड़ी गेहूं की फसल चर और रौंद चुके थे। सचिव जगत नारायण ने बताया कि यह मवेशी गोशाला के नहीं हैं।
विज्ञापन

----------
ट्राले ने रौंदा, एक मवेशी की मौत
कदौरा। कस्बे के बेरी रोड पर मौरंग भरने जा रहे तेज रफ्तार ट्राले के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए सड़क पर बैठे अन्ना मवेशियों के झुंड में टक्कर मार दी। हादसे में एक मवेशी मर गया। जबकि तीन घायल हो गए। मवेशियों को रौंद कर भाग रहे ट्राले को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। जबकि चालक मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्राले को कब्जे में ले लिया है। नगर पंचायत ईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मवेशी पशुपालकों द्वारा छोड़े गए हैं। मृत मवेशी को दफनाकर घायल पशुओं का इलाज करवाया जा रहा है। अन्ना छोड़ने वाले पशुपालकों की पहचान की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed