फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,former,police,labour,work

दबंगों ने मनरेगा का काम रुकवाया, प्रधान को धमकाया

Thu, 24 Jun 2021 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
village,former,police,labour,work
जालौन कोतवाली में मारपीट की शिकायत लेकर आए मजदूर। - फोटो : ORAI
जालौन। मनरेगा के तहत सहाव गांव में चल रहे चकरोड के निर्माण में प्रधान के विपक्षियों ने मजदूरों के साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट कर दी। प्रधान को भी मारने की धमकी दी। प्रधान ने मजदूरों के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ग्राम सहाव में बुधवार को मनरेगा के तहत चकरोड के निर्माण का काम चल रहा था। प्रधान के मोहल्ले में मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान प्रधान के विपक्षी ग्रामीण चरन सिंह, कमल सिंह व शिशुपाल वहां आ गए और मजदूरों के साथ गालीगलौज करने लगे। जब मजदूरों ने बताया कि उन्हें तो प्रधान की ओर से काम दिया गया है और उसी को कर रहे हैं। इसलिए गाली न देकर प्रधान से बात करो। मजदूरों का आरोप है कि इस बात से नाराज होकर उन्होंने न केवल लाठी, डंडों से मारपीट शुरू कर दी बल्कि प्रधान को मार देने की भी धमकी दी। गांव के प्रधान बुद्धश्री को इसके बारे में पता चला तो वह भी मौके पर पहुंच गई और उक्त लोगों ने प्रधान से काम बंद न कराने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। प्रधान बुद्धश्री ने पीड़ित मजदूरों में सरमन,अशोक कुमार, शिवकुमार आदि के साथ कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। उक्त संदर्भ में हल्का इंचार्ज गंगासागर ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed