फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,former,health,docter,jhansi mirjapur national higway

संयुक्त निदेशक ने परखी गोशाला की व्यवस्थाएं

Fri, 30 Jul 2021 06:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
village,former,health,docter,jhansi mirjapur national higway
रामपुरा। झांसी से आए पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ एमपी द्विवेदी ने शुक्रवार को निनावली रोड स्थित कान्हा गोशाला का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गोशाला में पानी की व्यवस्था, पशुओं के आहार की जांच की। उन्होंने बताया कि गोशाला के रखरखाव की व्यवस्था से संतुष्ट है। उन्होंने चेयरमैन शैलेंद्र सिंह के कार्य की सराहना की और गोशाला के लिए निर्देश भी दिए। उन्होंने ईओ राजीव कुमार से कहा कि गायों को मिनरल मिक्चर दिया जाए। ताकि उनका बीमारी से बचाव किया जा सके। उन्होंने कहा कि गोशाला में जगह पर्याप्त है। यहां और भी गोवंश लाए जा सकते है ताकि गोशाला की आय में भी वृद्धि की जा सके। चेयरमैन शैलेंद्र सिंह ने कहा कि गोवंशों के स्वास्थ्य का परीक्षण प्रत्येक माह किया जाता हैं। सभी पशुओं का टीकाकारण भी कराया जा चुका हैं। (संवाद)
विज्ञापन

----------------
फोटो-14-पीएम स्वनिधि को लेकर बैठक लेती डीएम। संवाद
बैंकों की कार्यप्रणाली से डीएम नाराज
- हफ्ते भर की दी मोहलत, 15 तक लक्ष्य पूरा करें
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। प्रधानमंत्री पथ विक्रेता आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना की समीक्षा बैठक शुक्रवार को डीएम प्रियंका निरंजन ने कलक्ट्रेट सभागार में की। एक जुलाई से चल रहे सकंल्प से सिद्धि विशेष अभियान में बैंकों की लापरवाही पर डीएम ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

डूडा के परियोजना अधिकारी एसी तिवारी ने बताया कि 30 जुलाई तक 6114 लक्ष्य के सापेक्ष 6972 आवेदन किए गए थे। जिसमें 4829 स्वीकृत हो गए हैं। स्वीकृत आवेदनों के अंतर्गत 4620 पथ विक्रेताओं को ऋण भी प्रदान कर दिया गया है। 929 आवेदन विभिन्न बैंकों में लंबित है। लंबित आवेदनों को लेकर डीएम ने बैंक प्रबंधकों को फटकार लगाई और उन्होंने चेतावनी दी कि हफ्ते भर में लंबित आवेदनों को पात्रता के आधार पर ऋण वितरित कर दिया जाए। 15 अगस्त तक शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य शत प्रतिशत पूरा हो जाना चाहिए। जिस बैंक शाखा द्वारा ऋण वितरण में लापरवाही बरती गई तो कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अग्रणी बैंक प्रबंधक अनुपम गुप्ता, ईओ विमलापति, शहर मिशन प्रबंधक विजय कुमार के अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा, आर्यावर्त बैंक, एसबीआई, इंडियन बैंक, पीएनबी, कैनरा बैंक, सेंट्रल बैंक के जिला समन्यवक प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed