{"_id":"62c3312ce4c8b44304684ea3","slug":"village-former-electric-demand-je-orai-news-knp7058580105","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम पर लौटे विद्युत संविदा कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम पर लौटे विद्युत संविदा कर्मी
विज्ञापन
द्यित संविदा कर्मियों से वार्ता करते एसडीओ, तहसीलदार व कोतवाल
- फोटो : ORAI
कोंच। अधिकारियों के मनाने पर विद्युत विभाग के संविदा कर्मी काम पर लौट आए हैं। यह कर्मी रविवार को सामूहिक इस्तीफा देकर धनुताल पर धरने पर बैठे हुए थे। कर्मियों के काम पर लौटने से कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्र की चरमराई विद्युत व्यवस्था पटरी पर लौटने की उम्मीद है। कर्मचारियों के काम न करने से टूटे तार नहीं जुड़ पा रहे थे। फाल्ट का सुधार भी नहीं हो रहा। भीषण उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल हैं।
संविदा कर्मियों ने रविवार को अधीक्षण और अधिशासी अभियंता पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाकर सामूहिक इस्तीफा दे दिया था। सोमवार को कर्मियों ने सुरक्षा की गारंटी की मांग भी उठाई। कर्मियों के काम न करने से विद्युत व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई। नहर पावर हाउस पर बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंच रहे हैं। जवाहर नगर में डॉ. आरबी जैन के पास रखे ट्रांसफार्मर का एक फेज रविवार से उड़ा है। इससे कई घरों की बिजली गुल है। इस स्थिति में एसडीओ अनिरुद्ध कुमार मौर्या को नागरिकों से धैर्य रखने की अपील जारी करनी पड़ी थी। सोमवार की शाम एसडीओ अनिरुद्ध कुमार, तहसीलदार प्रेमनारायण ने संविदाकर्मियों से बात की।
----------------
कर्मियों की ये मांगें मानीं तब लौटे काम पर
पिछले दो दिन से जारी कोंच तहसील के विद्युत संविदा कर्मियों का धरना उनकी कुछ मांगें मान लेने के साथ ही खत्म हुआ है। कर्मियों की मांग थी कि निकाले गए साथी कर्मियों को काम पर वापस लिया जाए तथा ओटीएस का लक्ष्य पाने के लिए उन पर दबाव न बनाया जाए। तहसीलदार व प्रभारी निरीक्षक के आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन
--------------
आ गया नया ट्रांसफार्मर, आज आपूर्ति सामान्य होने की उम्मीद
कोंच। कस्बे के फर्स्ट फीडर से जुड़े इलाके को सप्लाई देने वाले फुंके ट्रांसफार्मर की जगह प्रयागराज से नया ट्रांसफार्मर कोंच पावर हाउस पहुंच गया है। इसे लगाने का काम जारी है। एसडीओ ने मंगलवार सुबह तक आपूर्ति सामान्य होने की उम्मीद जताई है।