फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,former,demand,river,sangat

किसानों की समस्याओं को लेकर जुलूस निकाला, धरना दिया

Wed, 08 Sep 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
village,former,demand,river,sangat
कलेक्ट्रेट में धरने के बाद भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी डीएम को ज्ञापन देते - फोटो : ORAI
उरई। किसानों की उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने व किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ के देशव्यापी अपील पर बुधवार को संघ के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट में धरना दिया। इस दौरान मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। धरने के बाद 12 सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया गया।
विज्ञापन

संघ के प्रदेश अध्यक्ष साहब सिंह चौहान ने कहा कि किसान को न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं, लागत के आधार पर मूल्य देना होगा। एक बार घोषित के बाद उसके आदानों में होने वाली महंगाई का भुगतान के समय समायोजन करते हुए महंगाई के अनुपात में मूल्य चुकाने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने नहर विभाग के कार्यों में धांधली का आरोप लगाकर गुणवत्ता की जांच की भी मांग उठाई। प्रांतीय संगठन मंत्री कमलेश ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने और लागत घटाने पर विचार किया जाना चाहिए। जिन किसानों को अभी तक किसान सम्मान निधि नहीं मिली है, उनके अभियान चलाकर योजना का लाभ दिलाय जाए। माधौगढ़ में गन्ना मिल की स्थापना की जाए। इस दौरान रविशंकर निरंजन, अरुण सक्सेना, आनंद द्विवेदी, शिवराज सिंह, रामआसरे, रामबाबू ने भी विचार रखे। धरने में ज्ञानेंद्र, दयाल सिंह, विजय पाल, विद्याराम, ब्रजेंद्र, रमेश मिश्रा, कृपाशंकर, अनिल द्विवेदी, पंकज पटेल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed