{"_id":"60a7f3638ebc3e7fd8223a08","slug":"village-former-delhi-doctor-centre-orai-news-knp629677743","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन को ताकत देने दिल्ली जाएंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन को ताकत देने दिल्ली जाएंगे किसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। सरकार ने किसान आंदोलन को वापस लेने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया है। ऐसे में दिल्ली बार्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को कमजोर नहीं होने दिया जाएगा। भाकियू के जुड़े कार्यकर्ता किसानों के समर्थन में दिल्ली जाएंगे। यह निर्णय शुक्रवार को भाकियू की मासिक पंचायत में लिया गया।
भाकियू जिलाध्यक्ष डॉ द्विजेंद्र सिंह ने कहा कि खरीद केंद्रों पर किसानों का शोषण हो रहा है। किसानों से तुलाई के नाम पर 60 से 80 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। रुपये न देने पर किसानों को परेशान किया जा रहा है। बड़ी संख्या में किसान ऐसे है, जो अपना माल नहीं बेच पाए है। लिहाजा जब तक संपूर्ण खरीद नहीं हो जाती है, तब तक केंद्रों का संचालन जारी रखा जाए। ब्रजेश राजपूत ने कहा कि बड़ी संख्या में सरकारी नलकूप खराब पड़े है। निजी नलकूपों पर मनमाने बिजली के बिल थोपे जा रहे है। किसान इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। इस दौरान रामकुमार पटेल, भगवानदास, दिनेश प्रताप सिंह गौर, राजू गढऱ, मंगल सिंह आदि मौजूद रहे।
------------
पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राशन वितरण
कोंच। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी के कार्डधारकों को पांच किलोग्राम राशन जिसमें तीन किग्रा गेहूं व दो किग्रा चावल का वितरण किया गया। वितरण की शुरुआत शुक्रवार को आपूर्ति निरीक्षक मनोज कुमार तिवारी की मौजूदगी में विधायक मूलचंद्र निरंजन ने की। कोंच ब्लॉक के ग्राम पडऱी में आयोजित कार्यक्रम में कार्डधारकों को राशन वितरित करते हुए विधायक ने ग्रामीणों से कोविड 19 से बचाव के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए अपने नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर कोरोना का टीका लगवाएं। (संवाद)