{"_id":"61b2474da640ae79416aa57a","slug":"village-death-cow-jcb-co-orai-news-knp668670538","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढ़े में गिरी गाय को जिंदा दफनाने का आरोप, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढ़े में गिरी गाय को जिंदा दफनाने का आरोप, नारेबाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आटा। बांदा की तरह ही आटा थाना क्षेत्र के परासन गांव में गड्ढ़े में गिरी जिंदा गाय को दफनाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने गांव में निर्माणाधीन सोलर पावर प्लांट के कर्मियों पर गाय को जेसीबी से दफनाने का आरोप लगाया है। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने प्लांट कर्मियों के खिलाफ नारेबाजी भी की। सीओ कालपी समेत थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा। शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एसडीएम कालपी केके सिंह का कहना है कि शव आठ दिन पुराना है। ग्रामीणों के आरोप निराधार है, फिर भी पीएम रिपोर्ट देखकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
भदवां की गोशाला में मवेशी की मौत
जालौन। भदवां स्थित गोशाला में गुरुवार की सुबह एक गोवंश मृत मिला। बुधवार को खनुआं स्थित गोशाला में दो गोवंश मृत मिले थे। इससे पूर्व अकोढ़ी दुबे स्थित गोशाला में भी गोवंश मृत अवस्था में मिले थे। भदवां ग्राम प्रधान जगतनारायण ने बताया कि गोशाला में क्षमता से अधिक मवेशी हैं। प्रशासन इंतजाम नहीं करवा पा रहा है। (संवाद)