फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,death,co,collage,lucknow

गृहकलह के चलते असिस्टेंट प्रोफेसर ने फांसी लगाकर जान दी

Thu, 31 Mar 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
village,death,co,collage,lucknow
उरई। शहर के डीवीसी कालेज के मनोविज्ञान विभाग में तैनात असिस्टेंट प्रोफेसर ने घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह जब गृहस्वामी ने उनका शव फांसी पर लटका देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं सूचना पाकर लखनऊ से उनके परिजन भी आ गए। उधर, देर शाम पोस्टमार्टम में फांसी (हैगिंग) से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

औरैया जानपद के फफूंद थाना क्षेत्र के पुरवा बले गांव निवासी बाबू प्रमोद बघेल परिवार सहित विष्णु लोक लखनऊ में रहते है। उनकी दूसरे नंबर की पुत्री साम्या बघेल (30) शहर के डीवीसी कालेज में मनोविज्ञान विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर तैनात थी। शहर के ही मोहल्ला रामनगर में वह किराये के कमरे में अकेली रहती थी। गुरुवार की सुबह उसका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। लखनऊ से पहुंचे परिजनों ने बताया कि वह 2017 से डीवीसी कालेज में कार्यरत थी। दो बहन व एक भाई में दूसरे नंबर की थी। भी शादी भी नहीं हुई थी। बेटी की मौत से मां विमलेश सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शहर कोतवाल शिवकुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed