{"_id":"60a54e3a8ebc3edea103c18f","slug":"village-cdo-adm-salary-block-orai-news-knp6293189148","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस कर्मचारी मिले गैर हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस कर्मचारी मिले गैर हाजिर
विज्ञापन
उरई। सीडीओ ने बुधवार को कोंच ब्लॉक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इसमें ब्लॉक में तैनात दस कर्मचारी बिना किसी सूचना के गैर हाजिर मिले। इस पर सीडीओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी कर्मचारियों के स्पष्टीकरण जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है। सीडीओ ने बताया कि उचित जवाब न मिलने पर सभी का एक दिन का वेतन काटा जाएगा।
सीडीओ डॉक्टर अभय कुमार सिंह ने कोंच ब्लाक कार्यालय के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। साथ ही ब्लॉक में साफसफाई को भी परखा। उपस्थ्ति पंजिका के सत्यापन के दौरान सीडीओ को गैर कर्मचारी गैर हाजिर मिले। पूछने पर संतोष जनक जवान न मिलने पर उन्होंने गैर हाजिर कर्मचारी विपिन गुप्ता, ज्ञानेन्द्र सिंह राजपूत , संजय कुमार शर्मा, कुसुम निरंजन, कामिनी द्विवेदी, विमल कटोर, प्रवीन जैन, सुनील कुमार, विजय लक्ष्मी, राकेश कुमार आदि के खिलाफ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है।
----------
कंट्रोल में रूम अव्यवस्था पर भड़के
उरई। ब्लॉक के निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने परिसर में बने वैक्सीनेशन कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान कंट्रोल रूप में अव्यवस्थाएं देख उपस्थित कर्मचारियों की फटकार लगाई। सीडीओ ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर ब्लाक स्तर पर चल रहे वैक्सीनेशन के लिए कंट्रोल रूप बनाए गए है। जिनके संचालन की जिम्मेदारी अगल-अलग विभाग के कर्मचारियों को दी गई है। पर कई कर्मचारी कार्य में लापरवाही कर है। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम के लिए सात कर्मचारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया था, जिसमें पांच कर्मचारी को अपने कार्य की जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि वह अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को जल्द देंगे, जिसके बाद लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)