फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,accidant,bike,hospital,police

बाइक अनियंत्रित होकर खंती में गिरी, एक की मौत, एक घायल

Fri, 10 Jun 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
village,accidant,bike,hospital,police
उरई/जालौन। युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर खंती में गिर गई। हादसे में पीछे बैठे युवक की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायलों को सड़क पर पड़ा देख सूचना पुलिस को दी। इसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया, वहां डाक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर परिजन भी बदहवास हालत में अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

जालौन कोतवाली क्षेत्र के अमखेड़ा गांव निवासी मानवेंद्र (35) गांव निवासी दोस्त कृष्णपाल सिंह (45) के साथ बुधवार की रात बाइक से छोटे भाई को लेने कमसेरा गांव जा रहा था। अमखेड़ा और कमसेरा गांव के बीच बाइक अनियंत्रित होकर खंती में गिर गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, वहां कृष्णपाल को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मानवेंद्र की हालत गंभीर होने पर उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह तीन भाई एक बहन में तीसरे नंबर का था। खेती कर परिवार का भरण पोषण करता था। दो बेटे आदर्श, आकाश है। पत्नी सुषमा सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed