फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Vegetable crops collapsed due to increasing water in Betwa

बेतवा में पानी बढ़ने से सब्जी की फसलें चौपट

Sat, 22 Feb 2020 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Vegetable crops collapsed due to increasing water in Betwa
बेतवा किनारे सब्जी में भरा पानी - फोटो : ORAI
आटा। क्षेत्र के परासन से निकली बेतवा नदी में गुरुवार देर रात अचानक पानी बढ़ गया। जिससे बेतवा पट्टी में सब्जी की फसल करने वाले किसानों की फसल पूर्णता नष्ट हो गई। इससे किसानों में आक्रोश व्याप्त है। किसानों का कहना है कि उन्हें फसल के नुकसान का मुआवजा दिलाया जाए।
विज्ञापन

क्षेत्र के भडरा डेरा ग्राम के ग्रामीण काहटा पुल के नीचे बह रही बेतवा नदी के किनारे सब्जियां बोकर अपना पेट पालते हैं। बेतवा में अभी दो दिन पहले मध्य प्रदेश की धसान नदी से 800 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, जिससे बेतवा का जल स्तर बढ़ गया था, जिससे बेतवा के किनारे सब्जी की खेती करने वाले किसानों की मेहनत पर पूरी तरह पानी फिर गया। किसान की फसल जलमग्न होने से नष्ट हो गई।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि कई जगह हरी सब्जियां डूब गईं। क्षेत्र में बड़ी संख्या में किसान अपने-अपने क्षेत्र में करेला, लौकी, कद्दू, तोरई, मिर्च, बैंगन आदि की सब्जियां उगाते हैं। अचानक पानी बढ़ने से सैकड़ों किसानों की फसल डूब गई। किसानों ने मुआवजे की मांग की है। किसानों का आरोप है कि बिना किसी चेतावनी के पानी छोड़ दिया गया जबकि जिले स्तर पर किसानों को कोई सूचना नहीं दी गई, जिससे किसानों का काफी नुकसान हुआ है। जो फसल डूब गई हैं पर भी बेमतलब हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भडरा डेरा निवासी किसान सुल्ली ने बताया पांच बीघा में लौकी, करेला व कद्दू की फसल कर्ज लेकर लगाई थी। मौसम के साथ देने की वजह से फसल भी काफी अच्छी हुई थी, लेकिन बेतवा नदी के बढ़े जलस्तर ने अरमानों पर पानी फेर दिया।

किसान बहादुर निषाद ने बताया कि तीन बीघा में नदी के किनारे सब्जी बोई थी, फसल अच्छी होने की वजह से सोचा था कि इस बार आर्थिक तंगी से राहत मिलेगी और उन्हें काम के लिए मजदूरी नहीं करनी पड़ेगी, लेकिन नदी में पानी बढ़ने से सब बेकार कर दिया। उन्हें घर का खर्च चलाने के लिए मजदूरी करनी पड़ेगी।

सुल्ली

सुल्ली- फोटो : ORAI

बहादुर

बहादुर- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed