{"_id":"61a7bb06a0397219993800d9","slug":"van-rammed-into-a-standing-tractor-trolley-driver-died-orai-news-knp6671547186","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर खड़े ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से घुसी वैन चालक की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवे पर खड़े ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से घुसी वैन चालक की मौत, छह घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन। लगन चढ़ाने जा रहे लोगों की मारुति वैन हाइवे पर खड़े ट्रैक्टर की ट्राली में पीछे से घुस गई। हादसे में वैन में सवार छह लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से वैन में फंसे चालक को बॉडी काटकर बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस से जालौन सीएचसी पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने वैन के चालक को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
औरैया जनपद के जैतापुर गांव निवासी रोहित, अशोक, गोपाल, राहुल, सौरभ, अनुज व दीपक (30) निवासी करहियापुर थाना अमराहा, जनपद कानपुर देहात मारुति वैन से बुधवार दोपहर औरैया से उरई लगन चढ़ाने जा रहे थे। जब वैन कुठौंद थानाक्षेत्र के जालौन-औरैया हाइवे स्थित बस्तेपुर के पास पहुंची, तभी गिट्टी से भरे पंचर खड़े ट्रैक्टर की ट्राली में पीछे से घुस गई। तेज धमाके के साथ मारुति सवार लोगों में चीखपुकार मच गई।
वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वैन चालक दीपक फंस गया। राहगीरों में अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को बाहर निकाला। वहीं चालक दीपक को वैन की बाडी काटकर बाहर निकाला और एंबुलेेंस से जालौन सीएचसी पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने चालक दीपक को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रुप से घायल रोहित व गोपाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
सूचना पाकर घायल व मृतक के परिजन मौके पर आ गए, उनका रो-रोकर बुरा हाल है।