{"_id":"64a9b93cac48af805b01f374","slug":"van-overturned-in-pond-nine-people-narrowly-escaped-orai-news-c-224-1-ori1001-330-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: तालाब में पलटी वैन, नौ लोग बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: तालाब में पलटी वैन, नौ लोग बाल-बाल बचे
Sun, 09 Jul 2023 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sun, 09 Jul 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 01 - सड़क किनारे की मिट्टी धसने से तालाब में पलटी वैन।
बारिश में सड़क धंसने से हुआ हादसा, वैन में तीन बच्चे और महिलाएं भी थीं सवार
संवाद न्यूज एजेंसी
आटा। बरसात में धंसी एक सड़क चालक और एक ही परिवार के आठ लोगों के लिए मुसीबत गई। ये लोग वाहन में सवार थे। सड़क धंसने से वैन पलट गई और एक तालाब में जा गिरी। बामुश्किल वैन में फंसीं तीन महिलाओं, तीन बच्चों सहित सवार सभी को बाहर निकाला गया।
शुक्रवार की देर रात यह हादसा आटा के अकोढ़ी मार्ग स्थित जोंधर तालाब में हुआ। लहरुआ गांव निवासी शिवपाल अपनी वैन गाड़ी में एक ही परिवार के तीन बच्चों व तीन औरतो सहित आठ लोगों को बैठाकर आटा थाना क्षेत्र के तगारेपुर गांव में जा रहा था। अकोढ़ी मार्ग पर शराब ठेका के पास से गुजर रहा था।
सड़क किनारे की मिट्टी धंसी होने की वजह से गाड़ी पलटकर तालाब में गिर गई। हादसे से वाहन में बैठे लोगों ने चीखपुकार शुरू कर दी। आसपास के लोग दौड़े पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
पुलिस ने लोगों की मदद से फंसे परिवार को बाहर निकाल लिया और गाड़ी को क्रेन से बाहर निकाला। गनीमत रही कि गाड़ी में पानी भरने से पहले ही सभी बाहर निकल आए। उसके बाद वह परिवार दूसरे वाहन से भेज दिया गया।