{"_id":"62cdbc528404b37b8a2e09cc","slug":"uree-mein-vaahan-ne-baik-savaar-do-logon-ko-raunda-orai-news-knp7072238178","type":"story","status":"publish","title_hn":"उरई में वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मारकर रौंदा मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उरई में वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मारकर रौंदा मौत
विज्ञापन
बावली(जालौन)। जालौन-औरैया स्टेट हाईवे पर देर रात वाहन ने बाइक में टक्कर मारकर दो लोगों को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शवों की शिनाख्त करा परिजनों को सूचना दी। इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम भेजा गया। उधर, टक्कर मारने वाले वाहन की पुलिस तलाश कर रही है। बाइक चालक हेलमेट लगाए था। मौत की सूचना घर पहुंचने पर मातम पसर गया।
गोहन थाना क्षेत्र के इकहरा गांव निवासी हरेंद्र उर्फ सोनू (25 ) व रिश्तेदार रामअवतार (60) निवासी नैनापुर के साथ सोमवार की रात बाइक से नैनापुर जा रहे थे। उनकी बाइक जब जालौन-औरैया हाईवे स्थित धराना मोड़ के पास पहुंची। तभी किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मारकर दोनों को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर शंकरपुर व कुठौंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हरेंद्र के परिजनों ने बताया कि वह मोबाइल कंपनी में नौकरी करता था। ड्यूटी के बाद वह शाम को बहन के घर नैनापुर जा रहा था। तभी रास्ते में कुठौंद के पास बहन के ससुर रामअवतार मिल गए। इसके बाद बाद बाइक से नैनापुर के लिए चल दिए पर रास्ते में हादसा हो गया। हरेंद्र की शादी चार वर्ष पहले हुई थी। उसके तीन वर्ष का बेटा है। रामअवतार किसानी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। दोनों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
-----------
मोड़ पर अक्सर होते है हादसें
नैनापुर के ग्रामीणों ने बताया कि धराना के पास खतरनाक मोड़ है। इस पर हाईवे के अधिकारियों ने कोई संकेताक नहीं लगवाया है। बड़े वाहन भी हाईवे पर रफ्तार कम नहीं करते है। जिसके चलते इस मोड़ पर अक्सर हादसे होते रहते है।