Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Uproar over making a video of a girl in Orai

Jalaun News: वीडियो बनाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दो बाइकें फूंकी, दो लोग गंभीर घायल

Sat, 30 Aug 2025 03:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 03:08 AM IST
विज्ञापन
Uproar over making a video of a girl in Orai
उरई। युवती का वीडियो बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान मारपीट में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। गुस्साई भीड़ ने दो बाइकों में आग लगा दी। घटना से कालपी बस स्टैंड पर खलबली मच गई। सूचना पर एएसपी, एडीएम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ लोगों ने मामले को हिंदू-मुस्लिम विवाद का रूप देने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने मामले को संभाल लिया।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के कालपी बस स्टैंड पर निजी बसों का ठहराव होता है। यहां से बसों का संचालन अन्य स्थानों के लिए किया जाता है। शुक्रवार की रात करीब दस बजे दो बाइकों पर चार लोग आए और टिकट खिड़की में बैठी एक युवती का वीडियो बनाने लगे। जब वहां मौजूद लोगों ने इसका विरोध किया तो वह लोग मारपीट पर उतारू हो गए और फोन कर अपने अन्य साथियों को बुला लिया। झगड़े में शहर निवासी अभिषेक व अंशुल गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

विवाद से गुस्साई भीड़ ने दोनों बाइकों में आग लगा दी। जिससे वहां तनाव की स्थिति पैदा हो गई। बीच शहर में मारपीट देख हजारों की संख्या में लोगों का जमावड़ा हो गया। सूचना पर एएसपी प्रदीप कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर भीड़ को नियंत्रित किया। एएसपी का कहना है कि दो पक्षों में विवाद हुआ था। मामले को शांत करा दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवकों की पहचान की जा रही है। सभी पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed