{"_id":"582df2c74f1c1b7c22900568","slug":"uproar-in-banks-and-post-offices-to-call-loved-ones","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनों को बुलाने पर बैंक और डाकघर में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनों को बुलाने पर बैंक और डाकघर में हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Thu, 17 Nov 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
डाकघर के बाहर बवाल करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
कोंच। नोटबंदी के बाद से लोग खासे परेशान हैं। बैंकों और डाकघर में कुछ कर्मचारी अपनों को बुलाकर नोट बदल रहे हैं। इस पर बैंकों और डाकघर के बाहर लाइन में लगे लोग भड़क गए। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस हरकत में आई। किसी तरह लोगों को शांत कराया। मुख्य मार्ग पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में कुछ रसूखदार लोग बैक डोर से अंदर जाकर कर्मचारियों से अपने नोट बदलवा रहे हैं। गुरुवार को बैंक की इस शाखा के बाहर हंगामा शुरू हो गया। भीड़ जिंदाबाद-मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए जमीन पर बैठ गई। सूचना मिलने पर आनन फानन पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और किसी तरह भीड़ को समझाबुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
इधर, सराफा बाजार स्थित उप डाकघर शाखा में कुछ कर्मचारी अपनों को अंदर बुला रहे थे। इसका वीडियो घंटों से लाइन में लगे एक युवक ने बना लिया। इस पर डाक कर्मचारी घबरा गए। आरोप है कि कर्मचारियों ने युवक को अंदर ले जाकर धमकाया। कहा कि यदि वीडियो डिलीट न किया तो उसके ऊपर लूट का मुकदमा लिखा दिया जाएगा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक सरकारी कर्मचारी के दबाव में आ गया और वीडियो डिलीट कर दिया।
विज्ञापन
