फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Uproar, firing during Chhathi festival

जालौन: छठी उत्सव के दौरान हंगामा, फायरिंग

Tue, 14 Feb 2023 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 14 Feb 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Uproar, firing during Chhathi festival
उरई। माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बंगरा गांव में रविवार रात को एक छठी उत्सव कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में नृत्य के दौरान गांव के ही कुछ युवकों ने नशे में धुत होकर हंगामा किया और तमंचे से फायरिंग कर दी। इस पर वहां बवाल हो गया। पुलिस ने फायरिंग करने के एक आरोपी को तमंचा सहित सोमवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बंगरा गांव के तलैया मोहल्ला निवासी शिवनंदन सिंह के घर पर रविवार को रात में नाती की छठी पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। नाती के जन्म पर खुशियां मनाने के लिए डांस पार्टी को भी बुलाया गया था। रविवार देर रात जब कार्यक्रम चल रहा था उसी दौरान बंगरा के ही गोलू नायक, मोहित नायक, रोहित और राज पचौरी ने नशे में धुत होकर हंगामा किया और तमंचा से फायरिंग कर दी। इसके वहां पर हंगामा हो गया । इस मामले में पुलिस ने इन आरोपियों पर संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी राज पचौरी को तमंचा सहित गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ कार्यक्रम बिना अनुमति आयोजन करने पर सुलोचन सिंह, हरगोविंद सिंह और संजोग दीक्षित के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है। पुलिस इस मामले में 25 और लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई कर रही है। माधौगढ़ थाना प्रभारी विमलेश कुमार ने बताया कि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है, जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed