{"_id":"60ba6e988ebc3e34fc035644","slug":"up-board-mla-covid-19-doctor-congrees-police-vivad-orai-news-knp6322556195","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना मामले में झूठ बोल रही मोदी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना मामले में झूठ बोल रही मोदी सरकार
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने जाते कांग्रेसी।
- फोटो : ORAI
उरई। कांग्रेस के पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी ने केंद्र सरकार को चाहिए देश की जनता का मुफ्त वैक्सीनेशन करवाएं। विदेशों में वैक्सीन भेजने की बात करने वाली सरकार देश में वैक्सीन उपलब्ध नहीं करा पा रही है। यह बात शुक्र्रवार को जिला कांग्रेस कार्यालय शहीद भवन पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कहीं।
उन्होंने कहा कि कोराना पीड़ित मरीजों को निजी अस्पतालों में लूटा गया है और उन्हें जान भी गंवानी पड़ी। इसके लिए हर जिले में एक न्यायिक प्राधिकरण बनाया जाए। ताकि पीड़ित परिवार के लोगों को न्याय मिल सके। उन्होंने जनता से अपील की है कि वह आगे आकर वैक्सीनेशन जरूर करवाएं जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। इसके पूर्व कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष राजीव नारायण मिश्रा के नेतृत्व में सभी को मुफ्त वैक्सीन की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट एसके शुक्ला को सौंपा। इस दौरान शहर अध्यक्ष डॉ रेहान सिद्दीकी, पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी श्यामसुंदर,अरविंद सिंह सेंगर, मोहित शर्मा आदि मौजूद रहे।
----------
कोरोना से मृत शिक्षकों के आश्रितों को मिले नौकरी
उरई। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष दीनदयाल काका ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में कोरोना संक्रमण से मृत शिक्षकों के मामले में योगी सरकार झूठी आंकड़ेबाजी कर रही है। पंचायत चुनाव ड्यूटी के दौरान कई शिक्षक कर्मचारियों की मौत हुई है पर मुआवजे देने के नाम पर सरकार पीछे हट रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षक संघ द्वारा दी गई 1621 शिक्षकों की सूची स्वीकारते हुए सभी परिवारों को 30 लाख की जगह एक करोड़ का मुआवजा व एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने की अविलंब घोषणा करें। इस दौरान कुमार गौरव, प्रवीण रायकवार, जयशंकर निरंजन आदि मौजूद रहे। (संवाद)