फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Up Board,exam,first aid,principal,collage

यूपी बोर्ड में विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Mon, 02 Aug 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Up Board,exam,first aid,principal,collage
जालौन। यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम रिजल्ट में नगर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। महाराणा प्रताप साइंस एकेडमी इंटर कालेज में 113 छात्रों में 104 छात्र ससम्मान उत्तीर्ण हुए। मथुरा देवी बालिका इंटर कालेज का रिजल्ट भी शत प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

महाराणा प्रताप साइंस इंटर कालेज के प्रबंधक मंगल सिंह चौहान ने बताया कि हाईस्कूल में छात्र सुमित दिवाकर व कार्तिकेय पटेल ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। आकर्षण द्विवेदी 88.1, अभिषेक 87.8, अनुज पटेल 87 प्रतिशत, उवैश अली व भरतजी ने 85.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। छात्रों की सफलता पर प्रधानाचार्य रघुवीर सिंह राजावत, शिक्षक रंजीत राजावत, अभिषेक मिश्रा, जहीर अली, हरिओम प्रजापति ने छात्रों को बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मथुरा देवी बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्या शिल्पी गुबरेले ने बताया कि विद्यालय का हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा है। हाईस्कूल में रागिनी पाल ने 85.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टाप किया। लक्ष्मी पाल 84.1, हरपाल 83.3 प्रतिशत, शिवा सिंह 83.3 व तनीषा तिवारी 83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम पांच में रहीं। इंटर में पूनम सेंगर 79.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कक्षा में टाप रहीं। मुस्कान सोनी 79.6, दीक्षा 76, स्नेहा विश्वकर्मा 76, वैष्णवी सोनी 75.6 ने भी सम्मान सहित परीक्षा उत्तीर्ण की। प्रबंधक श्रीराम पाल ने सभी छात्राओं को बधाई दी। आनंदी बाई हर्षे बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्या सुनीता शर्मा ने बताया कि मानसी परिहार 89.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम रही। गरिमा राजावत 88.8 व अनुष्का गुप्ता 88.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमश: दूसरे व तीसरे नंबर पर रहीं। इंटर में कुमकुम लाक्षाकार ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टाप किया। दूसरी कंचन विश्वकर्मा 83.4 प्रतिशत एवं तीसरी जैनब मिर्जा 82.6 प्रतिशत रहीं। प्रबंधिका संध्या हर्षे ने सभी छात्राओं को बधाई दी। बीसीसी स्कूल की छात्रा शिफा खान ने हाईस्कूल में 81.5 प्रतिशत अंक हासिल किए है। जबकि सुजाता जाटव ने 89.33 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन

---------------
फोटो-9-छात्राओं का मुंह मीठा करातीं विद्यालय की प्रधानाचार्या माधुरी। संवाद
छात्राओं ने फहराया परचम
- हाईस्कूल में अंशिका, इंटर में आयुषी निरंजन ने किया टॉप
कोंच। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंडी की छात्राओं ने यूपी बोर्ड परीक्षा में अपना दबदबा बनाए रखा। कोविड काल के चलते उत्तर प्रदेश शासन ने सभी बच्चों को उनके पिछले अंकों के आधार पर परीक्षा परिणाम तैयार किया। इसमें 12वीं में आयुषी निरंजन एवं हाईस्कूल में अंशिका अग्रवाल ने विद्यालय टॉप किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटर में आयुषी निरंजन ने 434 अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया तथा मेघा राठौर ने 416, मोहिनी ने 413, निशि तिवारी ने 412, अंशिका अग्रवाल ने 411, मानसी ने 410 अंक प्राप्त किए। हाईस्कूल में आंशिका ने 531 अंक प्राप्त कर विद्यालय में टॉप किया। राधा राठौर ने 528, नैंसी सूर्यवंशी ने 520, रिश्ता ने 519, प्रिंशी शिवहरे, पलक नामदेव, श्रेया मिश्रा ने 519, ऋचा ने 518, निशि ने 516, उन्नति शुक्ला ने 515 अंक प्राप्तकिए है। विद्यालय के प्रबंधक शंभूदयाल स्वर्णकार व प्रधानाचार्य माधुरी पहारिया ने छात्राओं को विद्यालय बुला कर मिष्ठान्न खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान नीरज दुबे, राजीव राठौर, शैलेंद्र यादव, विवेक तिवारी, आनंद भारद्वाज, सत्यम खरे, प्रभा गुप्ता, प्रतीक्षा रेजा आदि रहे।

------------
फोटो-21-निकिता कुशवाहा।
फोटो-22-कुलसुम।
12वीं में निकिता, 10वीं में कुलसुम बनीं कॉलेज टॉपर
कोंच। इंटरमीडिएट परीक्षाफल में एसटीके बालिका इंटर कॉलेज की निकिता कुशवाहा ने 500 में 437 अंक प्राप्त कर कॉलेज टॉप किया। मेघा पटेल 425, नीलेश 418, पिंकी 414, दीप्ति शिवहरे 414, ज्योति मिश्रा 414, प्रिया जाटव 410, राखी 409, दीपांशी तिवारी 403, समीक्षा कुशवाहा 399, साक्षी शिवहरे 396, नीतू 395, गार्गी 395, सुरभि गुप्ता 394, प्रिया पटसारिया 394, तमन्ना 390 अंक प्राप्त किए। हाईस्कूल में कॉलेज टॉपर कुलसुम ने 600 में 546 अंक अर्जित किए। इसके अलावा अंकिता पटेल 543, मानसी रावत 541, तान्या यादव 539, श्री अग्रवाल 538, प्रशाली पटेल 527, सेजल गुप्ता 526, तान्या अग्रवाल 525, प्रिया गुप्ता 521, काजल सोनी 518 ने प्राप्त कर अपनी मेधा दिखाई। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने समस्त छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed