फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   UP: ANM student thrown from moving car in Jalaun, incident near Urai highway, serious

यूपी: जालौन में चलती कार से एएनएम की छात्रा को फेंका, उरई हाईवे के पास की घटना, गंभीर

Fri, 12 Feb 2021 08:46 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 12 Feb 2021 08:46 AM IST
विज्ञापन
जालौन के आटा में एएनएम का कोर्स कर रही शादीशुदा छात्रा को चलती कार से हाईवे किनारे फेंक दिया गया। इससे छात्रा के सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची। वहां हालत गंभीर देख झांसी रेफर कर दिया गया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि परिजन अभी स्पष्ट रूप से कुछ बता नहीं पा रहे और छात्रा भी बेहोश है।
विज्ञापन


इस कारण मामले में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। गुरुवार शाम को शहर के बाहर नेशनल हाईवे की करमेर व अजनारी रोड के किनारे किसान खेतों पर काम कर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार कार आई और एक युवती को पास स्थित लिंक रोड पर फेंक कर वापस हाईवे की ओर निकल गई।
विज्ञापन


 

युवती का सिर फट गया और वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। युवती की पहचान भावना (25) पुत्री दिनेश कुमार निवासी ग्राम सिलुआ थाना माधौगढ़ के रूप में हुई। अस्पताल पहुंची भावना की बहनों ने बताया कि उसकी शादी सीआरपीएफ में तैनात जवान देवेंद्र निवासी ग्राम गडरेना से चार साल पहले हुई थी।

पति से विवाद के कारण भावना एक साल से उरई के आरटीओ कार्यालय के पास बहनों के साथ ही रह रही है। उरई में वह सिद्धिविनायक कॉलेज से एएनएम का कोर्स कर रही है। परिजनों ने भावना के साथ किसी बड़ी घटना के होने की आशंका जताई है। वहीं कोतवाली सुधाकर मिश्रा का कहना है कि भावना के होश में आने पर ही मामले का कुछ पता चल सकता है।  

शव के पास मिली स्कूटी और मोबाइल 
परिजनों के मुताबिक भावना गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे अपनी किसी सहेली के घर जाने के लिए स्कूटी से निकली थी। उसके पास मोबाइल भी था, लेकिन पुलिस को मौके से न तो मोबाइल मिला और न ही स्कूटी का कुछ पता चला। हालांकि जिस स्थान पर भावना को फेंका गया था, देर शाम उससे करीब 12 किमी. दूर डकोर थाना क्षेत्र के धरगुंवा के पास हाईवे के किनारे ही पुलिस को माधौगढ़ निवासी युवक सुमित का शव मिला। शव के पास भावना की स्कूटी खड़ी थी। मृतक के पास से भावना का फोन भी मिला। युवक के फोन में भावना की फोटो थी। पुलिस सुमित और भावना के मामले से जोड़कर जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed