फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Union Minister wrote a letter for the stoppage of trains

Jalaun News: ट्रेनों के ठहराव के लिए केंद्रीय मंत्री ने लिखा पत्र

Wed, 12 Apr 2023 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Union Minister wrote a letter for the stoppage of trains
उरई। उरई रेलवे स्टेशन पर बिना रुके गुजरने वाली ट्रेनों के ठहराव को लेकर सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा ने रेलमंत्री को पत्र लिखा है। केंद्रीय राज्यमंत्री का कहना है कि उम्मीद है कि जल्द ट्रेनों का ठहराव उरई स्टेशन पर सुनिश्चित होगा।
विज्ञापन

बनारस (काशी) से महाकाल (उज्जैन, इंदौर) को जाने वाली महाकाल एक्सप्रेस, गांधीधाम (गुजरात) से बनारस वाया प्रयागराज, भोपाल लखनऊ गरीबरथ एक्सप्रेस का ठहराव उरई स्टेशन पर नहीं है। इनके ठहराव की मांग को लेकर शिक्षक संघ, अधिवक्ता संघ, छात्रसंघ, सपाइयों, व्यापारियों और कांग्रेसियों ने अलग-अलग ज्ञापन रेलमंत्री को भेजे थे। ट्रेनों का ठहराव न होने पर आंदोलन करने की भी बात कही थी। मामले में रेलवे प्रशासन ने स्टेशन अधीक्षक एसके खरे से भी इन ट्रेनों के बारे में जानकारी मांगी थी। स्टेशन अधीक्षक ने केंद्रीय राज्यमंत्री को भी इस बारे में अवगत कराया था। केंद्रीय राज्यमंत्री का कहना है कि इन तीनों ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर वह रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव को पत्र दे चुके हैं। जल्द इन ट्रेनों के ठहराव उरई स्टेशन पर सुनिश्चित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed