{"_id":"62c5d7af86a1c5461679b276","slug":"unfinished-project-villagers-are-thirsty-orai-news-knp7062085134","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी मिला नहीं, कागजों में संचालित हो गई टंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी मिला नहीं, कागजों में संचालित हो गई टंकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कदौरा। जल जीवन मिशन योजना अधूरी होने से कई गांवों में घरों तक स्वच्छ पानी नहीं पहुंच सका है।
योजना के तहत हर घर जल पहुंचाने के लिए रैला और इकौना गांवों में पेयजल पाइप लाइन बिछाई गई थी। कई घरों में कनेक्शन तक करा दिए गए। काम में लापरवाही के चलते अभी तक टंकी का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। जिससे दोनों गांवों में पानी का भीषण संकट है।
रैला गांव के धर्मेंद्र सिंह, दीपक पाल, राम खिलावन, प्रेमनारायण कहते हैं कि उनके कनेक्शन भी हैं। पानी की परेशानी को देखते हुए उन्होंने इसकी शिकायत छह दिन पहले मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी।
इकौना के गंगाराम, रामनारायण कहते हैं कि उनके गांव में 60 फीसदी कनेक्शन हैं उसके बाद भी उनको पानी नही मिल रहा है। प्रधान प्रतिनिधि बृजनंदन तिवारी ने बताया कि कोठी का निर्माण रुका हुआ है।