फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Uncontrolled tractor overturned, 18 injured

ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, दो दर्जन घायल

Sun, 10 Nov 2019 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled tractor overturned, 18 injured
घायल मंजू - फोटो : ORAI
कदौरा। कस्बे में शुक्रवार की रात इकौना के पास सड़क खराब होने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ट्रैक्टर-ट्राली में सवार 18 लोग घायल हो गए। राहगीरों ने सभी घायलों को कस्बे के सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया। जिसमें से पांच की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सभी ग्रामीण कदौरा से बाजार कर गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर कदौरा में बाजार का दिन होता है, आसपास के सैकड़ों ग्रामीण बाजार खरीदारी करने नगर में आते हैं। थाना क्षेत्र के ग्राम इकौना के मजरा निधानन का डेरा से भी दो दर्जन से अधिक लोग ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर बाजार आए थे। शुक्रवार की शाम तब बाजार से खरीदारी कर सभी ट्रैक्टर ट्राली से लौट रहे थे। ट्रैक्टर निधानन के डेरा के पास पहुंचा तो अचानक ट्राली का पहिया गड्ढे में चला गया। जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर ट्राली समेट पलट गया। जिससे उसमें बैठे लोगों में चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन

चीखपुकार सुन कर खेतों की रखवाली कर रहे लोगों ने आनन फानन में पहुंच कर घायलों को प्राइवेट वाहनों से सीएचसी में भर्ती कराया। ट्रैक्टर ट्राली में संतराम (48), छोटू (42), रामसजीवन (47), कमला (45), उर्मिला (44), रामस्वरूप (60), गुलाब (48), मनोज (32), शांति (60), मंजू (35), प्रेमबाबू (35), विपिन (16), जयप्रकाश (30), विनोद (20), मानसिंह (55), करणसिंह (40), हरिकृष्ण (43), चालक सुरेंद्र (30), निवासीगण इकौना निधानन का डेरा सवार आदि घायल हो गए। वहीं मंजू, मानसिंह, शांति, छोटू व प्रेमबाबू की हालत गंभीर होने पर सीएचसी के डाक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रिफ र कर दिया। सीएचसी के घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने भी सीएचसी पहुंच कर घायलों से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ता सालों से खराब
गांव की श्यामदेवी, विद्यावती व सन्तराम आदि ने बताया दो किलोमीटर का रास्ता, कई सालों से खराब है। कई बार रास्ता ठीक कराने की मांग की गई, लेकिन अब तक कार्रवाई के नाम पर सिर्फ आश्वासन देकर टरका दिया गया। रास्ता खराब होने के कारण आए दिन इस मार्ग पर हादसे होते रहते है। रास्तें में बड़े बड़े गडढ्े हो गए है। जिसमें पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।

खराब पड़ी सड़क

खराब पड़ी सड़क- फोटो : ORAI

घायल मानसिंह

घायल मानसिंह- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed