फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Uncontrolled bike fell into the canal, four youths injured

Jalaun News: नहर में गिरी बेकाबू बाइक, चार युवक घायल

Thu, 26 Jun 2025 01:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bike fell into the canal, four youths injured
जालौन। उरगांव रोड पर मंगलवार रात बेकाबू हुई बाइक नहर में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार चार युवक घायल हो गए। एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे उच्च संस्थान के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कोंच कोतवाली क्षेत्र निवासी शोएब (25), सागर (23), शादाब (22) व सलमान (25) बाइक पर किसी काम से उरगांव की ओर जा रहे थे। एक की बाइक पर चारों युवक सवार थे। बाबई रोड से उरगांव कट से युवक बाइक उरगांव की ओर मुड़ गए। उरगांव रोड पर नहर के पास एक मोड़ है। चालक मोड़ पर बाइक को नियंत्रित नहीं कर सका। इससे बाइक बेकाबू होकर नहर में जा गिरी। बाइक के साथ ही उस पर सवार चारों युवक भी नहर में गिर गए। राहगीरों ने चारों युवकों को बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद तीन युवकों को छुट्टी दे दी गई, शोएब को उच्च संस्थान रेफर कर दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed