{"_id":"68ed4b2f394f4e367b0bf547","slug":"uncle-killed-nephew-critical-in-bike-collision-orai-news-c-224-1-ori1005-135736-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बाइकों की भिड़ंत में मामा की मौत, भांजा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बाइकों की भिड़ंत में मामा की मौत, भांजा गंभीर
विज्ञापन
फोटो - 02 मृतक विनोद कुमार की फाइल फोटो
उरई। चुर्खी रोड रविवार रात बाइकों की भिड़ंत में मामा-भांजे घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डॉक्टरों ने मामा को मृत घोषित कर दिया जबकि भांजे को ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
मध्य प्रदेश के भिंड जिले के रौन थाना क्षेत्र के बनगढ़ गांव निवासी विनोद कुमार (37) भांजे मध्य प्रदेश के ऊमरी थाना क्षेत्र के चकरा गांव निवासी महेश (32) के साथ बाइक से शहर कोतवाली क्षेत्र के चौरसी गांव स्थित रिश्तेदारी में शामिल होने आए थे। रविवार की रात दोनों चुर्खी रोड से लौट रहे थे, तभी दूसरी बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
इससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद दूसरा बाइक चालक मौके से भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डॉक्टरों ने विनोद को मृत घोषित कर दिया। महेश को ग्वालियर रेफर कर दिया है। सीओ अर्चना सिंह का कहना है कि टक्कर मारने वाली बाइक चालक का पता लगाया जा रहा है।