फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Uncle and nephew who were going to distribute wedding cards died in a road accident

Jalaun News: शादी के कार्ड बांटने जा रहे चाचा भतीजे की सड़क हादसे में मौत

Thu, 08 Jun 2023 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Uncle and nephew who were going to distribute wedding cards died in a road accident
आटा। बाइक से शादी के कार्ड बांटने जा रहे चाचा भतीजे की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे दोनों की सड़क किनारे गिरने से मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी देते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। चालक हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अकबरपुर इटौरा निवासी ठाकुरदास (50) अपने भतीजे अभिषेक (20) के साथ बाइक से गुरुवार सुबह गांव से शादी के कार्ड बांटने रिश्तेदारी में कानपुर देहात जा रहे थे। देर शाम वाहन ने कानपुर देहात भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के हांसेमऊ गांव के पास टक्कर मार दी। इसमें चाचा-भतीजे की मौत हो गई। परिजनों को जैसे ही मौत की खबर मिली तो घर में कोहराम मच गया।परिजनों ने बताया कि ठाकुरदास के पुत्र ब्रजेश की शादी 25 जून को है। उसी को लेकर अभिषेक के साथ ठाकुरदास गया था। उनकी मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

शादी की खुशियां मातम में बदली
जैसी ही चाचा भतीजे की मौत की सूचना घर पर पहुंची तो घर में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गई। ठाकुरदास की पत्नी मीरा का कहना है कि अब बेटे की शादी कैसे होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्मी की तैयारी कर रहा था अभिषेक
परिजनों ने बताया कि इंटर की परीक्षा पास करने के बाद अभिषेक आर्मी की तैयारी कर रहा था। वह प्रतिदिन सुबह उठठकर दौड़ लगाने जाता था। लोगों ने बताया कि उसकी तैयारी को देखकर लग रहा था कि वह आर्मी में चयनित होहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed