{"_id":"692365b5dd79d2ec00034559","slug":"uncle-and-nephew-standing-at-the-edge-of-the-field-were-hit-by-a-bike-and-injured-orai-news-c-224-1-ori1005-137262-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: खेत किनारे खड़े चाचा, भतीजे को बाइक ने मारी टक्कर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: खेत किनारे खड़े चाचा, भतीजे को बाइक ने मारी टक्कर घायल
विज्ञापन
फोटो - 04 अस्पताल में भर्ती वृद्ध। संवाद
आटा। खेत किनारे खड़े चाचा भतीजे को अज्ञात बाइक सवार ने सामने से टक्कर मार दी। इससे दोनों खेत मे लगे कटीले तारों में उलझकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद बाइक सवार बाइक छोड़कर मौके से भाग गया।
आटा थाना क्षेत्र के ग्राम जोराखेरा गांव निवासी भोला सिंह राजपूत ने रविवार को आटा थाने में तहरीर दी। बताया कि सुबह पिता मायाराम (65) व चचेरा भाई सुरेंद्र (25) खेत को देखने गए थे। खेत देखने के बाद जैसे ही वह खेत के सामने जोराखेरा जाने वाले मार्ग पर खड़े हुए कि तभी गांव कि तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनको सामने से टक्कर मार दी।
टक्कर मारने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर खेत में लगे तारों में उलझ गई। सवार ने बाइक को आगे बढ़ाया तो तारों की चपेट में चाचा-भतीजे आ गए। इससे मायाराम के दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं। भतीजे सुरेंद्र को पेट में चोट लग गई। सवार मौके पर बाइक छोड़कर भाग गया। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने ग्वालियर रेफर कर दिया। थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। (संवाद)