फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two vendors caught illegally carrying food in train

ट्रेन में अवैध रुप से खाना चढ़ाते दो वेंडर पकड़े

Wed, 06 Nov 2019 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Two vendors caught illegally carrying food in train
रेलवे पुलिस ने पकड़े बेंडर - फोटो : ORAI
उरई (जालौन)। सुल्तानपुर से मुंबई जाने वाली सुल्तानपुर एक्सप्रेस में अवैध रुप से खाने की थाली चढ़ाने वाले दो वेंडरों को टिकट चेकिंग दल ने उरई स्टेशन पर पकड़ लिया। जब उनसे खाना के बारे में पूछताछ की तो वह दबंगई दिखाने लगे। इस पर चेकिंग दल ने आरपीएफ को बुलाकर दोनों को उनके हवाले कर दिया। आरपीएफ ने दोनों के खिलाफ रेलवे एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर सुल्तानपुर से मुंबई जाने वाली सुल्तानपुर एक्सप्रेस नंबर 12144 जैसे ही प्लेटफार्म नंबर दो पर रुकी, तभी राहुल सिंह पुत्र सतेंद्र निवासी शेखपुर बुजुर्ग जालौन, अजय पुत्र जनरैल निवासी मोहल्ला गोपालगंज उरई ट्रेन के कोच नंबर एस 10 में खाना की थालियां चढ़ाने लगे। वहीं सीसीआई अनूप सक्सेना के नेतृत्व में टिकट चेकिंग रही टीम ने दोनों को पकड़ लिया और ट्रेन में खानपान सामग्री बेचने का अधिकारपत्र मांगा। इस पर वे टीम से अभद्रता करने लगे तो टीम ने आरपीएफ को इसकी लिखित सूचना दी। मौके पर आरपीएफ दरोगा ओमवीर सिंह सुरक्षाबल के साथ पहुंचे और दोनों को पकड़कर थाने ले गए। उनके पास से चौबीस थाली खाना बरामद हुआ। उनके खिलाफ रेलवे एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

पहले भी पकड़ा चुका है एक वेंडर
पकड़े गए वेंडर राहुल सिंह को पहली जून को आरपीएफ कमांडेट द्वारा अवैध वेंडरों पर कार्रवाई के लिए गठित टीम ने भी खानपान सामग्री बेचते हुए पकड़ा था। इसके बाद उसने सुरक्षाबलों से मिलीभगत कर दोबारा काम शुरु कर दिया। लेकिन टिकट चेकिंग दल ने मंगलवार को दोबारा खानपान सामग्री बेचते हुए पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed