{"_id":"62d4580e762e673b4976b71a","slug":"two-people-riding-a-moped-were-hit-by-a-vehicle-one-orai-news-knp7080851143","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोपेड सवार दो लोगों को वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, एक रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोपेड सवार दो लोगों को वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, एक रेफर
विज्ञापन
फोटो-11 घायल वृंदावन।
मोपेड सवार दो लोगों को वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत
उरई। मोपेड से जा रहे वृद्ध व एक अधेड़ को किसी वाहन ने झांसी कानपुर हाईवे पर टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान होकर अचेत हो गए। राहगीरों ने दोनों को अचेतावस्था में सड़क पर पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने अधेड़ को मृत घोषित कर दिया। जबकि वृद्ध को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं सूचना पाकर दोनों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। मोपेड चालक हेलमेट नहीं लगाए था। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर निवासी गोविन्ददास (50) अपने पड़ोसी वृन्दावन (85) के साथ रविवार की सुबह मोपेड से जा रहे थे। जब उनकी मोपेड झांसी कानपुर हाईवे स्थित एट थाना क्षेत्र के सोमई के पास पहुंची। तभी एक वाहन ने मोपेड में टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने गोविंददास को मृत घोषित कर दिया। वृंदावन की हालत गंभीर देखते हुए झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। वहीं मृतक गोविंददास के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।