{"_id":"6511d4ffabc10214f5047d84","slug":"two-people-including-a-young-man-misbehaved-with-a-teenager-report-filed-orai-news-c-224-1-ori1004-4513-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: किशोर के साथ युवक समेत दो ने कुकर्म, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: किशोर के साथ युवक समेत दो ने कुकर्म, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
कालपी। किशोर को बहाने से ले जाकर युवक समेत दो ने उसके साथ कुकर्म किया। किसी तरह घर पहुंचे किशोर ने परिजनों को आपबीती बताई। किशोर के पिता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने युवक और किशोर पर कुकर्म, पॉक्सो एक्ट, एससी एसटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सीओ डॉ. देवेंद्र पचौरी का कहना है कि मामला गंभीर है, आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 13 वर्षीय किशोर सोमवार की दोपहर रेलवे लाइन के किनारे जा रहा था। इसी दौरान मोहल्ला तरीबुल्दा निवासी आनंद यादव (18) और एक किशोर ने उसे भूसा लेने जाने की बात कहकर रेलवे लाइन के पास बनी कॉलोनी में ले गए। दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ कुकर्म किया और किसी को न बताने की धमकी दी। घर आकर किशोर की हालत बिगड़ने लगी तो उसने अपने साथ घटी घटना की जानकारी परिजनों को दी।
पीड़ित किशोर के पिता ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ कुकर्म व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। किशोर को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। सीओ का कहना है कि आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।