फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two parties clashed over hanging slippers upside down in front of a house, six injured

Jalaun News: घर के सामने उल्टी चप्पल टांगने को लेकर दो पक्ष भिड़े, छह घायल

Sat, 19 Jul 2025 01:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Two parties clashed over hanging slippers upside down in front of a house, six injured
कालपी। घर की छत पर उल्टी चप्पल टांगने को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। जानकारी के बाद भी दो घंटे तक थाना पुलिस नहीं पहुंची। इससे तीन महिलाओं सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से उन्हें कालपी ले जाया गया। डॉक्टर ने पुलिस केस बताकर इलाज करने से मना कर दिया। इसके बाद घायल निजी वाहन से बाबई पीएचसी पहुंचे और उपचार कराया।
विज्ञापन

चुर्खी थाना क्षेत्र के सतरहजू गांव निवासी मुन्ना के घर के पीछे राजेन्द्र सिंह का मकान है। किसी बात को लेकर दोनों के बीच तनातनी चल रही है। ग्रामीणों ने बताया कि इसी के चलते मुन्ना ने अपने मकान की छत की दीवार पर राजेंद्र की तरफ उल्टी चप्पल टांग दी थी। शुक्रवार को इस पर राजेंद्र पक्ष ने चप्पल हटाने को कहा तो दोनों के बीच विवाद हो गया। कुछ देर बाद दोनों के बीच कहासुनी के बाद लाठी डंडे चलने लगे। इससे मुन्ना पक्ष के छुन्ना, धनपत, पुष्पा व मंजू व मुन्ना घायल हो गए। जबकि राजेंद्र भी घायल हो गए। सूचना के बाद भी दो घंटे तक चुर्खी थाना पुलिस नहीं पहुंची। इससे दोनों पक्ष एक दूसरे से मारपीट करते रहे।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उन्हें कालपी सीएचसी पहुंचाया गया। डॉक्टर ने पुलिस केस होने की बात कहते हुए उन्हें बाबई जाने को कहा। इससे पीड़ित निजी वाहन से बाबई पहुंचे और इलाज कराया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिनेश गुप्ता के अनुसार मारपीट के मामले में पुलिस का पत्र जरूरी था। इसलिए घायलों को वापस भेज दिया था। सीओ एके सिंह ने बताया कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed