{"_id":"6a5d1f9593aaaee21f06345a","slug":"two-miscreants-arrested-while-stealing-electric-wires-orai-news-c-224-1-ori1005-147012-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बिजली के तार काटकर ले जा रहे दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बिजली के तार काटकर ले जा रहे दो बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
जालौन। कोतवाली पुलिस ने चोरी के 45 किलो एल्यूमिनियम बिजली के तार के साथ दो बदमाशों को दबोच लिया। बदमाशों से तमंचा, कारतूस, तार काटने के औजार और कार बरामद हुई है। मौके से भाग निकले तीन बदमाशों की तलाश की जा रही है।
शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे चौकी प्रभारी आलोक पाल को सूचना मिली कि जालौन-उरगांव रोड स्थित गुढ़ा वाली पुलिया के पास कुछ लोग बिजली के तार काटकर चार पहिया वाहन में लादकर बेचने जा रहे हैं। सूचना पर चौकी प्रभारी आलोक पाल, उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र यादव, बृजवीर सिंह, नीरज कुमार, अंशुल शर्मा और राहुल सिंह की टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी।
पुलिस को देखकर कुछ लोग भागने लगे, लेकिन ओमनी कार में बैठे दो आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान कोंच के मोहल्ला पटेल नगर निवासी भानू प्रताप रेढ़र थाना क्षेत्र के जुगराजपुरा निवासी दीपराज के रूप में हुई।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान भानू प्रताप के पास से एक 315 बोर का तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। वहीं ओमनी कार की तलाशी में चार बंडलों में 45.300 किलोग्राम एल्यूमीनियम बिजली का तार, लोहे का कटर, प्लास और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके तीन साथी पटेल नगर निवासी शिवम जाटव, पुष्पेंद्र उर्फ गुड्डू और अक्षय कुशवाहा कुछ दूरी पर बिजली के तार काट रहे थे। पुलिस के पहुंचते ही तीनों अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। आरोपियों ने बताया कि वे सुनसान इलाकों में बिजली के खंभों से तार काटकर रास्ते में मिलने वाले कबाड़ियों को बेच देते थे।
कोतवाल हरिशंकर चंद ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। चोरी में प्रयुक्त ओमनी कार को सीज कर अन्य फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।