फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two lakh rupees stolen from the empty house of an e-rickshaw driver

Jalaun News: ई-रिक्शा चालक के सूने घर से दो लाख की चोरी

Tue, 29 Jul 2025 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Two lakh rupees stolen from the empty house of an e-rickshaw driver
कोंच। ई रिक्शा चालक के सूने घर में घुसे चोरों ने जेवर-नकदी व पीतल के बर्तन चोरी कर लिए। जब वह परिवार सहित घर लौटा तो बिखरा सामान और गायब जेवर व नकदी देख उसको चोरी होने की जानकारी हुई। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन





रेढ़र थाना क्षेत्र के महतवानी गांव निवासी सुंदरम पांचाल पिछले कई वर्षो से कोंच के मोहल्ला जवाहर नगर में रहता है। वह यहीं रहकर ई रिक्शा चलाता है। रविवार की दोपहर वह अपने परिवार सहित कार से ओरछा स्थित रामराजा सरकार के दर्शन करने गया था। सोमवार की सुबह 4 बजे जब वह वापस लौटा तो घर के मेन गेट का ताला टूटा पड़ा था, अंदर कमरों में सामान बिखरा पड़ा था और बक्सों के ताले टूटे पड़े थे।
विज्ञापन

इस पर उसने पुलिस को सूचना दी। उसने पुलिस को बताया कि चोर ट्रॉली बैग में रखे पत्नी का मंगलसूत्र, ओम, जोड़ियां व कमरपेटी व बक्से में रखे 60 हजार रुपये की नकदी, एलसीडी टीवी, पीतल के बर्तन व बच्चे की गुल्लक भी चोर ले गए हैं। बताया कि चोर चोरी करने वाले औजार छोड़ गए हैं। सीओ परमेश्वर प्रसाद का कहना है कि आस पास के सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed