फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two killed in road accidents, including farmers

सड़क हादसों में किसान समेत दो की मौत

Sun, 28 Feb 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sun, 28 Feb 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
Two killed in road accidents, including farmers
दो अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में किसान समेत दो लोगों की
विज्ञापन
मौत हो गई, जबकि बाइक सवार एक युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने किसान और बाइक सवार के शवाें को पोस्टमार्टम के लिए भेज है।

पहला हादसा सिरसा कलार थाना के गांव भिटारी के पास हुआ। गांव का किसान राजाराम (55) पुत्र देवलाल रविवार सुबह सात बजे पैदल अपने खेतों पर जा रहा था। गांव के बाहर मारुति कार चालक ने राजाराम को टक्कर मार दी, इससे उसकी मौके पर

ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग निकला। परिजनाें की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं शनिवार देर रात दस बजे जालौन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला

हृदयशाह निवासी महेंद्र कुमार (30) पुत्र राधेलाल अपने साथी मोहल्ला चिमन दुबे निवासी नरेंद्र कुमार (28) के साथ बाइक से उरई शादी समारोह में शामिल होने आया था। शादी में शामिल होने के बाद वह वापस अपने घर जा रहा था। जालौन रोड स्थित

कुकरगांव के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनाें युवक सड़क पर गिर गए। बाइक सवारों के हेलमेट न लगाए होने के कारण दोनाें के सिर में गंभीर चोट आ गई। राहगीराें ने घायलाें को जिला

अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान महेंद्र कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed